ब्रिक्स सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिपनिंग हुए शामिल…कांग्रेस ने खड़ा किया ये सवाल-Video

September 12, 2026 by No Comments

Share News

BRICS Summit 2026 In Delhi: ब्रिक्स समिट 2026 का आयोजन दिल्ली में हो रहा है. इसमें शामिल होने के लिए ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में चीन के राष्ट्रपति शी जिपनिंग भी दिल्ली पहुंच गए हैं. माना जा रहा है कि जिनपिंग के भारत आने से दोनों देशों के बीच बढ़ी दूरी को करीब-करीब खत्म होने की उम्मीद है.

इसलिए जिनपिंग का ये दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. भारत और चीन के बीच सहरद को लेकर गर्माहट किसी से छुपी नहीं है. 1 अप्रैल 1950 को चीन के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला भारत पहला गैर-समाजवादी गुट का देश बना था. साल 1962 के सीमा संघर्ष से दोनों देशों के रिलेशन को झटका लगा था लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 1988 में चीन यात्रा ने द्विपक्षीय संबंधों में सुधार करने की शुरुआत की थी.

तो वहीं अब कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा है कि “ब्रिक्स और भारत के संबंधों को अलग-अलग करके देखना चाहिए.” वह कहते हैं कि ब्रिक्स एक तरह का ऐसा मंच है जिसमें कई ऐसे देश हैं जो कि ग्लोबल साउथ में न होकर मुद्दों पर इकट्ठे होने को हमेशा तैयार रहते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था में सुधार हो ये सभी लोग चाहते हैं.

सुधार अंतरराष्ट्रीय प्रशासन में भी होने की जरूरत है. चीन को लेकर कहा कि दोनों देशों की सरहद पर आज तक कोई फैसला नहीं हो सका है. चीन ने अपने 10 पड़ोसी देशों के साथ निर्णय लिया है. उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि भारत के साथ चीन अपनी सरहद के मुद्दे सुलझाने के लिए क्यों तैयार नहीं है? वह कहते हैं कि अगर ये मुद्दे सुलझा लिए जाएं तो चीन और भारत साथ-साथ आगे बढ़ सकते हैं.”

ये भी पढ़ें-इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी के बाद मचा हड़कंप… इमरजेंसी लैंडिंग