स्कूल में 10 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत…अहोई अष्टमी बुझ गया इकलौता चिराग-Video
Heart Attack: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मां और बहने अपने इकलौते चिराग के लिए बिलख रही हैं. अहोई अष्टमी के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रतनपुरी थाना क्षेत्र के रायपुर नगली गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय के 10 वर्षीय छात्र निहाल को उस वक्त हार्ट अटैक आ गया जब वह दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा था.
घटना शनिवार को हुई. स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर खेल-कूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें दौड़ के दौरान छात्र निहाल ने भी हिस्सा लिया था और वह दौड़ते वक्त अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया.
इसके बाद स्कूल प्रशासन तुरंत छात्र को उपचार के लिए अस्पताल ले गए लेकिन वहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताया है. परिवार में खबर पहुंचते ही मातम पसर गया. निहाल तीन बहनों का इकलौता भाई था.
मुजफ्फरनगर बीएसए संदीप कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि खेलते समय छात्र बेहोश हो गया था जिसे जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था. कार्डियक अटैक के चलते मौत होने बताया जा रहा है.
घर से गया था बिल्कुल सही
मृतक छात्र के पिता प्रमोद ने मीडिया को बताया कि बच्चा घर से बिल्कुल स्वस्थ्य हालत में गया था. बताया गया कि वह खेलते खेलते नीचे गिर गया चक्कर आया. स्कूल से तुरंत एम्बुलेंस में लेकर खतौली गए और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वहां से मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया था लेकिन मुजफ्फरनगर दूर होने की वजह से पहले सोचा बेगराजपुर में ही दिखा लें यहां पास पड़ेगा. इसलिए यहां लेकर गए तो डॉक्टर ने 10 मिनट देखा और कहा कि बच्चे में कुछ नहीं है. दिल की धड़कन खत्म है. बॉडी फूली हुई है इसमें कुछ नहीं है. डॉक्टर ने हार्ट अटैक बताया है. वह रोते हुए बोले कि उनके तीन बेटियों में एक बेटा था.सरकारी स्कूल में पढ़ता था. उसे पहले कुछ भी नहीं हुआ था.
अहोई अष्टमी पर परिवार में मातम.
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर स्कूल में खेल कार्यक्रम में कक्षा 4 के बच्चे ने दौड़ में हिस्सा लिया था. दौरान खेलते समय गिरकर बेहोश हो गया तो उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने किया मृत घोषित कर दिया और मौत की वजह हार्ट अटैक बताया. https://t.co/2OofDBeuoX— Archana Sharma Shukla (@archanasharmas6) November 1, 2026
ये भी पढ़ें-Health Tips: हार्ट अटैक से बचने के लिए आप कर सकते हैं ये पांच काम…