CM उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ की शादी…पहली पत्नी पायल से जुलाई में ही लिया था तलाक; जश्न में पहुंचे ये नेता-Video

October 31, 2026 by No Comments

Share News

Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जीवन की नई पारी शुरू की है. शनिवार को सोशल मीडिया पर वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा ‘कल से एक नई यात्रा शुरू हुई’. इसी के बाद से ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. तो वहीं शाम को पार्टी का आयोजन किया गया है जिसमें तमाम बड़े नेताओं का पहुंचना जारी है. सोशल मीडिया पर इसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

बता दें कि उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर निधि राजदान के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए निधि राजदान को टैग भी किया है. इन तस्वीरों में दोनों पारंपरिक परिधानों में एक साथ दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं अंगूठी का इमोजी भी पोस्ट किया गया है. फिलहाल इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने शादी की पुष्टि की है. तो वहीं शाम को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे उमर अब्दुल्ला की ओर से रखी गई पार्टी में जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं. तो वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शादी की पार्टी में पहुंचे  हैं. तो वहीं लगातार कई बड़े नेता कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं.

पहली पत्नी पायल नाथ से हो चुका है तलाक

बता दें कि उमर अब्दुल्ला की पहली पत्नी पायल नाथ थीं जो कि एक सिख थीं.दोनों की शादी 1994 में हुई थी और दोनों से दो बेटे- जाहिर अब्दुल्ला और ज़मीर अब्दुल्ला भी हैं. दोनों 2011 से ही अलग रह रहे थे और दोनों ने 31 जुलाई 2026 को कानूनी रूप से तलाक ले लिया था. फिलहाल ये शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.

पायल से शादी के वक्त ये काम करते थे उमर

उस जमाने में उमर अब्दुल्ला और पायल नाथ की शादी चर्चा में थी. दोनों की शादी दिल्ली के ओबेरॉय होटल में हुई थी. तब उमर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रहे थे, तो उसी होटल में पायल भी कार्यरत थीं. दोनों ने दोस्ती के बाद शादी कर ली थी. पायल के पिता रामनाथ भारतीय सेना में मेजर जनरल थे व मूल रूप से लाहौर के रहने वाले थे लेकिन जब देश का विभाजन हुआ तो वह परिवार के साथ भारत आ गए थे.

शादी के बाद हुए थे राजनीति में सक्रिय

उमर अब्दुल्ला शादी के बाद राजनीति में सक्रिय हुए थे. 1996 में विधानसभा और 1998 में लोकसभा चुनाव लड़ और इस दौरान पायल भी कई मौकों पर उनके साथ दिखाई दी थीं. कहा जाता है कि राजनीतिक सफर में पर्दे के पीछे रहकर उमर की जीत के लिए उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी लेकिन नेशनल कॉन्फ्रेंस में कोई आधिकारिक पद नहीं लिया था. बाद में पायल दिल्ली चली गईं और उनका अधिकतर समय वहीं बीता.

चर्चा में रहा तलाक

उमर अब्दुल्ला और पायल के बीच रिश्तों में लंबे वक्त तक विवाद चला. 2011 में सार्वजनिक रूप से उमर ने अलग होने की जानकारी दी थी. इसके बाद दोनों के बीच गुजारा भत्ते को लेकर कानूनी विवाद चर्चा का विषय रहा. हाईकोर्ट ने पायल के लिए 1.50 लाख रुपये मासिक गुजारा भत्ता तय किया था तो वहीं दोनों बेटों जमीर और जहीर की पढ़ाई के लिए 60-60 हजार रुपये भी देने का प्रावधान किया गया था.

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों बेटे साल 2016 के बाद से पायल के साथ दिल्ली में रहने लगे. पायल भी कारोबारी हैं औऱ दिल्ली में ट्रैवल बिजनेस से जुड़ी हैं. तो वहीं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में उनका मिनरल वाटर पैकेजिंग का प्लांट भी है और वह जम्मू-कश्मीर से वापस होने के बाद दिल्ली में ही रह रही हैं.

ये भी पढ़ें-PM मोदी के पिता पर कांग्रेस अध्यक्ष के विवादित बयान के बाद मचा सियासी घमासान…देश भर में भाजपा का विरोध प्रदर्शन-Video