शादी का अनोखा कार्ड, दामाद को डिफेंडर व बेटे को BMW…बेटी के विवाह में पानी की तरह पैसा बहा रहे बाहुबली नेता अनन्त सिंह; जानें कितनी सम्पत्ति?-Video

November 10, 2026 by No Comments

Share News

Bihar Anant Singh News: सोशल मीडिया पर इन दिनों बिहार के मोकामा से पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत कुमार सिंह काफी चर्चा में हैं.हालांकि इस बार किसी बयानबाजी या फिर अपराध को लेकर नहीं बल्कि अपनी बेटी की शादी को लेकर वह खूब चर्चा बटोर रहे हैं. उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की आगामी 25 नवंबर को शादी है.

पहले इस शादी का अनोखा कार्ड वायरल हुआ तो वहीं अब दामाद को डिफेंडर देने के मामले में उनकी पूरी सम्पत्ति की डिटेल वायरल हो रही है. मालूम हो कि उन्होंने शादी के कार्ड में ही होने वाले दामाद की पढ़ाई-लिखाई की पूरी जानकारी लिख दी है. पटना जिले के बाढ़ स्थित उनके पैतृक गांव नदवां में विवाह समारोह का आयोजन भव्य तरीके से होगा.

शादी में अनंत सिंह होने वाले NRI दामाद ऋषिकेश कुमार को करीब 3 करोड़ रुपये की ‘लैंड रोवर डिफेंडर’ (Land Rover Defender) गाड़ी दहेज के रूप में दे रहे हैं, तो उससे पहले बेटे अभिनव के उपनयन (जनेऊ) संस्कार में 1 करोड़ रुपये की लग्जरी ‘बीएमडब्ल्यू’ (BMW) कार गिफ्ट करने जा रहे हैं. इसको लेकर उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि वह पढ़े लिखे नहीं है केवल कार जानते हैं.

चुनावी हलफनामे के मुताबिक पति-पत्नी की रकम

सोशल मीडिया पर वायरल चुनावी हलफनामों व अन्य विवरणों के मुताबिक, अनंत सिंह की परिवार सहित कुल 100 करोड़ रुपये से भी अधिक की चल-अचल संपत्ति है. पिछले साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह की अपनी सालाना कमाई करीब 39 लाख रुपये बताई थी तो वहीं मोकामा की पूर्व विधायक पत्नी नीलम देवी की सालाना आय करीब 88 लाख रुपये है.

नेटवर्थ के हिसाब से कुल 37 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति अनन्त सिंह के पास है. हालांकि उनकी पत्नी नीलम देवी उनसे भी अधिक अमीर हैं और कुल 63 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी की अकेली मालकिन हैं.

गाड़ियों और मवेशियों का है शौक

अनंत सिंह को गाड़ियों के साथ ही मवेशियों के शौक को पूरा बिहार जानता है. कार कलेक्शन में सबसे महंगी गाड़ी 2.70 करोड़ रुपये की ‘टोयोटा लैंड क्रूजर’ (Toyota Land Cruiser) उनके पास है. इसका इस्तेमाल वह करते हैं तो वहीं इसके अलावा 48 लाख रुपये की फॉर्च्यूनर और एक महिंद्रा एक्सयूवी 500 कार भी उनकेपास है.

पत्नी नीलम देवी के नाम पर इनोवा के साथ ही फॉर्च्यूनर और महिंद्रा थार जैसी गाड़ियां शामिल हैं. शेयर बाजार में भी उनका बड़ा हिस्सा है. अनंत सिंह ने ‘जेवी कैपिटल’ नाम की एक निवेश फर्म के जरिए शेयर मार्केट में 10 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रखा है, जिसका गणित लगाया जाए तो उनकी कुल चल संपत्ति 26 करोड़ रुपये के पार पहुंच जाती है.

रियल एस्टेट साम्राज्य फैला है पटना से लेकर दिल्ली और गुरुग्राम तक

अनन्त सिंह की रियल एस्टेट और जमीनों के मामले में भी बड़ी हिस्सेदारी है. सिर्फ जमीनों में 11 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश अनन्त कुमार ने कर रखा है. पटना के बेढ़ना में 15 लाख की कृषि भूमि के साथ ही पैतृक गांव नदवां में 1 करोड़ की जमीन और 4.5 लाख का एक पैतृक मकान और पटना के शहर में 10 करोड़ रुपये की बहुत ही बेश कीमती कमर्शियल प्रॉपर्टी भी है.

तो वहीं पत्नी नीलम देवी के नाम पर तकरीबन 50 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. इसमें राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-2 में 2.17 करोड़ रुपये का एक आलीशान फ्लैट होने के साथ ही पटना में 50 लाख का फ्लैट है. पटना, हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) व बाढ़ में 13.90 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कमर्शियल प्रॉपर्टी फैली हुई है.

पूरी डिटेल एक नजर में

सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के मुताबिक, 10 बीघा जमीन पर लगेगा आलीशान पंडाल।
4 लाख लोगों को कराया जाएगा भोजन।
दामाद को 2.5 करोड़ रुपए की डिफेंडर गाड़ी दे रहे हैं दहेज।
उपनयन संस्कार के बाद बेटे को BMW कार गिफ्ट करेंगे।
जयमाल के लिए 30 फुट ऊंचा भव्य स्टेज बनाया जाएगा।
मेन्यू में 150 से अधिक खाने के आइटम रखे जा रहे हैं।
घुड़दौड़ का आयोजन होगा और विजेता को थार गाड़ी दी जाएगी।
शादी का निमंत्रण प्रधानमंत्री से लेकर तमाम बड़े नेताओं को भेजा जा रहा है तो वहीं सभी भोजपुरी स्टार और बॉलीवुड स्टार और जाने-मानें पत्रकार इस शादी में बुलाए गए हैं।

ये भी पढें-Lucknow Accident: एक्सप्रेस-वे से 15 फीट नीचे खाई में गिरी बस… तीन की मौत; 45 गम्भीर रूप से घायल-Video