Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ 13 नवम्बर से शुरू होगा 4 दिवसीय छठ महापर्व…जानें क्या करें क्या न करें
Chhath Puja 2026: छठ पूजा का चार दिवसीय महापर्व 13 नवम्बर से शुरू हो रहा है. पूरे चार दिनों चक चलने वाला यह व्रत त्योहार नहाय-खाय के साथ 13 नवम्बर से शुरू होगा. बिहार का लोकप्रिय इस त्योहार के दौरान शुद्धता का पूरा ख्याल रखा जाता है. नहाय खाय के दिन सात्विक आहार और लौकी की सब्जी खाने का विधान है।
नहाय-खाय के दिन व्रती स्नान कर नए अथवा धुले हुए साफ वस्त्र धारण करती हैं और भगवान सूर्य और छठी मइया का स्मरण करने के बाद व्रत का पूरे मन से संकल्प लेती हैं। मान्यता है कि छठ का व्रत करने वाली महिलाएं पूरे चार दिन तक सात्विक आहार ग्रहण करती हैं और पूरा परिवार सात्विक भोजन ही करता है. तो वहीं व्रती महिलाएं जमीन पर सोती हैं. माना जाता है कि नहाय खाय का भोजन व्रती के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और छठ पर निर्जला व्रत करने की शक्ति देता है.
नहाय-खाय वाले दिन दाल, चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी खाने की परम्परा है. लौकी को कई जगहों पर कद्दू के नाम से भी जाना जाता है। मालूम हो कि व्रत के दौरान प्याज और लहसुन का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें.
नहाय-खाय के दिन क्या करें और क्या न करें?
सुबह जल्दी उठकर पूरे घर की साफ-सफाई करें और फिर स्नान करें
इस दिन तामसिक भोजन (मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन) का सेवन भूलकर भी न करें।
इस दिन किसी के लिए मन में कोई नकारात्मक विचार न लाएं और क्रोध से बचें।
इस दिन व्रती के साथ ही परिवार के अन्य सदस्य भी सात्विक भोजन ही ग्रहण करें।
नहाय खाय 13 नवम्बर को मनाया जाएगा तो वहीं खरना 14 नवम्बर और फिर संध्या घाट का अर्घ्य 15 नवम्बर को तो वहीं सूर्योदय का अर्घ्य व पारण सोमवार यानी 15 नवम्बर को होगा. सूर्यास्त का समय शाम को 5 बजकर 35 मिनट तो वहीं सुबह के सूर्योदय का समय सुबह 6 बजकर 47 मिनट होने की सम्भावना है.
DISCLAIMER: यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।
ये भी पढ़ें-Chhath Puja Katha: छठ पूजा-व्रत में भूलकर भी न करें ये छ: गलतियां…पढ़ें सूर्य देव की बहन की कथा-Video