Chhath Puja: आस्था और भक्ता के आगे बर्फबारी भी हारी…कहीं बर्फ तो नदी में छठ माइया की पूजा; अमेरिका में भी मना महापर्व-Video
Chhath Puja: बिहार का लोकप्रिय व्रत त्योहार न केवल पूरे भारत बल्कि अमेरिका जैसे देशों में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है. पूरे रीति-रिवाज के साथ छठ महापर्व का आयोजन घाटों पर किया गया. बड़ी संख्या में छठ व्रत करने वाली महिलाएं घाटों पर शाम को पहुंचीं और अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य देकर छठी बेदी की पूजा-अर्चना की.
तो वहीं अमेरिका से भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि विदेश में भी रहते हुए बिहार के लोग अपना त्योहार भूले नहीं हैं और पूरी श्रद्धा के साथ इसको मना रहे हैं.
तो वहीं सोशल मीडिया पर कश्मीर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें साफ दिख रहा है कि महिलाएं बर्फ के अंदर खड़ी होकर सूर्य देव को अर्घ्य दे रही हैं और छठी मइया की पूजा कर रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि छठ महापर्व साल-दर साल और आगे बढ़ता जा रहा है और इस व्रत का प्रताप लोगों को और अधिक प्रभावित कर रहा है.

चित्रकूट में छठी मइया की पूजा करतीं व्रती
अब जो गैर बिहारी हैं वो भी इस व्रत को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ कर रहे हैं. दरअसल ऐसा तब होता है जब उनकी कोई न कोई मनौती पूरी होती है, तो वो छठ मइया का व्रत करना शुरू कर देते हैं. बता दें कि सोमवार की सुबह उदय होते सूर्यदेव का अर्घ्य देकर घाट पर ही व्रती महिलाएं व्रत का पारण करेंगी. तो आइए वीडियो के जरिए देश के तमाम हिस्सों और अमेरिका में छठ महापर्व की देखें झलक-
View this post on Instagram
अमेरिका का वीडियो
View this post on Instagram
कानपुर में छठ पर्व
View this post on Instagram
कश्मीर में छठ पूजा
चन्द्रस्य शीतला कान्तिः, सूर्यस्य दिव्यं प्रकाशनम्!…🙏🚩
छठीमातुः कृपया अद्य, स्वर्गोऽपि धरा समः!… 🙏🚩कश्मीर की वादियों में आज चाँदनी ने चाँदी-सी शीतलता बिखेरी, और बिहार की छठी मैया की भक्ति ने स्वर्गभूमि को श्रद्धा के प्रकाश से आलोकित कर दिया!…..🙏🚩
जहाँ हिमालय की शीतलता और सूर्यदेव की आराधना एकाकार हुई वहाँ आस्था ने धरती को भी तीर्थ बना दिया! 🙏🚩
देखने वालो देखो मोदी जी ने क्या किया है !…..🙏🚩👌🥰🥲🤗🧡
सपनों को सकल्प बनाकर तो देखों सपने भी सच होने लगेगें बस सयम रखना होगा धीरज धरो महावीर…🙏🚩
जय छठी मैय्या!…🙏🚩
@narendramodi
#बाबा thnkiu 🙏🚩— सीमा सिंह 🙏🚩 (मोदी का परिवार🫶) (@Shalus226) November 15, 2026
ये भी पढ़ें-Chhath Puja Katha: माता सीता और कुंती ने भी की थी सूर्य उपासना…पढ़ें छठ पूजा व्रत कथा-Video