Chhath Puja: छठ पूजा पर व्रतियों को मिला बड़ा तोहफा…दिल्ली मेट्रो का सिर्फ सोमवार के लिए बदल दिया गया समय
Chhath Puja: छठ महापर्व में जहां आज अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य दिया गया तो वहीं सोमवार को उदय होते सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं घाट पर ही व्रत का पारण करेंगी. श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने सोमवार यानी 16 नवंबर का समय बदल दिया है. जो ट्रेन सुबह 6 बजे से चलती थी उसका संचालन सुबह 4:30 बजे से होगा.
डीएमआरसी के एक अधिकारी ने रविवार को मीडिया को जानकारी दी और कहा कि नियमित राजस्व सेवाएं शुरू होने तक सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं निर्धारित समय सारिणी के मुताबिक 15 मिनट के अंतराल पर संचालित होंगी. यह विशेष व्यवस्था सभी लाइनों पर लागू रहेगी. ताकि सोमवार की सुबह सूर्योदय से पहले श्रद्धालुओं को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े.
सीएम रेखा गुप्ता ने भी इस सम्बंध में बयान जारी करते हुए कहा है कि ये सुविधा छठ के लिए की गई है. ताकि छठी मैया की पूजा करने जा रही हमारी माताओं, बहनों, बुजुर्गों और लाखों श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े.
इसी के साथ ही सीएम ने श्रद्धालुओं को सोमवार को आईटीओ के पास यमुना घाट पर छठ प्रार्थना में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया है. इस सम्बंध में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश पोस्ट किया है और कहा है ‘कल मुझे हाथी घाट पर छठ व्रत रखने वाली अपनी बहनों के साथ सूर्योदय में मैया को अर्घ्य देने का सौभाग्य होगा.’
ये भी पढ़ें-Chhath Puja Katha: माता सीता और कुंती ने भी की थी सूर्य उपासना…पढ़ें छठ पूजा व्रत कथा-Video