“तुम सनातनी नहीं तनातनी हो…” मथुरा में ये कहकर आखिर किसे ललकार गए धीरेंद्र शास्त्री?- Video

November 22, 2026 by No Comments

Share News

Dhirendra Shastri News: सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित उन सभी को ललकारा है जो नए-नए कृष्ण भक्त बने और कुछ दिन पहले उनको भगवान श्रीकृष्ण को लेकर माफी मांगने की बात कह रहे थे.

दरअसल धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की नटखट अदाओं और उनके छलिया होने की बात कही थी जिसको लेकर वो लोग भी विरोध करने लगे थे जो अक्सर सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के खिलाफ बोलते दिख जाते हैं.

फिलहाल मथुरा पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने विरोधियों को बिना नाम लिए करारा जबाव दिया है और उनको मथुरा पहुंच कर भगवान बांके बिहारी के दर्शन करने की भी अपील की है. बता दें कि मथुरा बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचे कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने तंज कसते हुए कहा कि “हम उनको देखने आए थे जो कुछ दिन के लिए कृष्ण भक्त बन गए थे.

उन्होंने नए-नए बने कृष्ण भक्तों को ललकारते हुए कहा कि जो लोग हमें ट्रॉल करते हैं और पोस्ट पर पोस्ट करते हैं. अगर उनकी पोस्ट खत्म हो गई हो तो एक बार मथुरा आकर ठाकुर जी के दर्शन भी कर लें. वह आगे बोले कि मैं उन्हें भी देखने आया हूं जो मुझे यहां आने की धमकी देते थे और फिर एक बार कहता हूं म्हारे ठाकुर जी तो टेढ़े हैं.

इसी के साथ ही वह आगे कहते हैं कि जो लोग चाहते हैं कि कृष्ण लला का उनकी जन्मभूमि पर मंदिर बनें वे भी हमारे साथ मथुरा आएं. हम सब मिलकर चर्चा करें और हम सनातनी और बृजवासी मिलकर कुछ उपाय निकालें ताकि जल्द से जल्द यह कलंक हट सके और ठाकुर जी का भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो सके. वह राधे राधे कहकर अपनी बात को विराम देते हैं.

ये भी पढ़ें-अनिरुद्धाचार्य ने 51 कन्याओं का कराया सामूहिक विवाह…पत्नी संग किया कन्यादान-Video