घर से निकली थी कॉलेज जाने के लिए…OYO होटल के कमरे में मिली लाश; प्रेमी फरार, पिता का रो-रो कर बुरा हाल-Video
Faridabad OYO Hotel: सोशल मीडिया पर एक पिता का रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल हरियाणा के फरीदाबाद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक OYO होटल के कमरे से 19 साल की अर्ना सिंह नाम की युवती का शव मिला.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवती कॉलेज जाने का बता कर घर से निकली थी और फिर वह बॉयफ्रेंड विपिन यादव के साथ सेक्टर 37 स्थित होटल में चली गई थी. फिलहाल घटना के बाद से ही विपिन यादव फरार है. तो वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पिता मौके पर पहुंचे और बिलख कर रो पड़े.
फिलहाल पिता ने बेटी की हत्या की आशंका जाहिर की है और पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. परिजनों ने बताया कि बेटी घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी. फिलहाल पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है. तो दूसरी ओर ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. साथ ही युवतियों को संदेश देती है कि किसी पर भी भरोसा कर उनके साथ होटल आदि में न जाएं.
फरीदाबाद के ओयो होटल में 19 वर्षीय अर्चना की मृत बॉडी मिली । साथ में आया विपिन यादव नाम का युवक फरार है ।
युवती के मुंह से झाग । और रूम में चूहे मारने की दवा की बोतल और सुसाइड नोट भी मिला है । https://t.co/WBqzFGwPmf— आशु जाट (@AsendraSingh10) November 24, 2026
ये भी पढ़ें-जुबां फिसली, दुर्घटना घटी…CM मोहन यादव जेपी नड्डा को बोल गए मुर्दा…Video