KMCLU:ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय और ब्लूबुक कंपनी के बीच साइन हुआ एमओयू, बीटेक, बीसीए एवं एमसीए छात्रों को मिलेगा रोजगार, देखें ट्रेनिंग के दौरान कितना मिलेगा स्टाइपेंड

June 24, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (KMCLU) और ब्लूबुक कंपनी (Bluebook Company) के बीच एमओयू (MoU) साइन किया गया है। इसकी मदद से केएमसी भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के बीटेक, बीसीए एवं एमसीए के विद्यार्थियों को निःशुल्क समर ट्रेनिंग, इंटर्नशिप एवं रोजगार के अवसर प्रदान किया जाएगा।

KMCLU:ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की छात्रा ने राष्ट्रीय वोवेनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, देखें कहां हुई थी प्रतियोगिता

UP: सपा विधायक ने निर्माणाधीन सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की दीवार को दिया धक्का, भरभरा कर गिर गई, वीडियो हुआ वायरल, अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा “भाजपा के राज में भ्रष्टाचार का कमाल,देखें कहां हो रहा था निर्माण

UP:उत्तर प्रदेश के एक सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ दबंगों ने की अभद्रता, जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे बच्चों को रोका पुलिस ने, देखे वायरल वीडियो

इस एमओयू के अंतर्गत ब्लू बुक कंपनी के ईएसडी कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को 30 दिन की नि शुल्क ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। इस ट्रेनिंग के उपरांत विद्यार्थियों को ट्रेनिंग का सर्टिफ़िकेट दिया जाएगा एवं उनकी रूचि एवं योग्यता के अनुसार उन्हें विभिन्न क्षेत्रों जैसे- प्रोग्रामर, सॉफ्टवेयर टेस्टर, डेटाबेस प्रोग्रामर, सिस्टम इंजीनियर आदि में चयनित होने के उपरांत 45-60 दिनों की क्षेत्रवार एडवॉस मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग के लिए उन्हें 6000-12000 रूपये तक का स्टाइपेंड भी दिया जायेगा। अन्त में विद्यार्थियों को उनकी योग्यता अनुसार कम्पनी नौकरी के अवसर भी देगी।

PANCHANG:ठाकुर प्रसाद रूपेश पंचांग में तीज-त्य़ोहारों की दी गई तिथियों में मिल रही हैं हद से ज्यादा गलतियां, सोच-समझ कर करें भरोसा, देखें पूरी जानकारी

GUJARAT RIOTS CASE: गुजरात दंगों पर एसआईटी की रिपोर्ट को चुनौती देते हुए दिवंगत कांग्रेस विधायक एहसान जाफरी की पत्नी जाकिया ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, याचिका खारिज, जानें क्या कहा कपिल सिब्बल ने

इस एमओयू के अंतर्गत ब्लू बुक कंपनी विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ साथ वर्तमान में चल रही प्रौद्योगिकी की जागरूकता के लिये सम्बन्धित क्षेत्रों के शिक्षकों को प्रशिक्षण भी प्रदान करेंगी। एमओयू हस्ताक्षरण में कम्पनी के प्रोग्राम लीडर बीजी मिश्र एवं विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो एनबी सिंह, कुलसचिव संजय कुमार, प्रो संजीव कुमार त्रिवेदी (निदेशक, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय), डॉ. सुमन कुमार मिश्रा, डॉ तनु डंग (नोडल अधिकारी, एमओयू) एवं विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

VASTU DOSH:घर में न रखें खराब घड़ी और टूटे-फूटे बर्तन, ठीक नहीं रहता घर का वास्तु, रुकी रहती है तरक्की, देखें क्या होता है नुकसान

UP:अब ट्रांसजेंडर्स को सताया तो पुलिस तुरंत करेगी कार्रवाई, लखनऊ में खुला उत्तर प्रदेश का पहला ट्रांसजेंडर पुलिस सहायता केंद्र, इन मोबाइल नम्बरों पर करें शिकायत, 24 घंटे मिलेगी मदद

KANPUR:बनारसी मिष्ठान भंडार के पोते केशव अग्रवाल को हर्ष फायरिंग मामले में किया गया गिरफ्तार, निरस्त होगा शस्त्र लाइसेंस, रिवाल्वर निकली कर्मचारी के नाम, दोनों रखे गए लॉकअप में, देखें वीडियो