Kanpur:कानपुर में स्कूली वैन में अचानक लगी आग, मच गई चीख-पुकार, वीडियो हुआ वायरल
July 7, 2022
No Comments
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि सड़क के बीच खड़ी एक वैन धू-धू कर जल रही है, जिसे देख कर चीख-पुकार मच गई। सड़क से लोग इधर-उधर भागने लगे।
वीडियो वायरल करने वाले एक ट्वीटर यूजर ने वीडियो वायरल करते हुए दावा किया है कि यह वैन बच्चों को स्कूल छोड़ कर लौट रही थी, कि अचानक उसमें आग लग गई। चालक ने वैन से कूद कर जान बचाई। ये तो गनीमत रही कि उसमें बच्चे नहीं थे। ये घटना काकादेव के नवीन नगर की बताई जा रही है। फिलहाल वैन में आग किस कारण लगी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है, लेकिन ये चिंता का विषय है कि इस तरह की वैन पर कैसे भरोसा किया जाए और कैसे बच्चों को इस तरह से वाहन में बैठाया जाए।