Amarnath:अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 10 लोगों की मौत की खबर आ रही है सामने, जानें क्या कहा अमित शाह ने, देखें वीडियो
जम्मू कश्मीर के अमरनाथ धाम में बादल फटने की बड़ी खबर में अब 10 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इससे पहले दो और फिर पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई थी।
एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि काफी देर से बारिश हो रही थी तभी गुफा के ऊपरी हिस्से से पानी आने लगा और धीरे-धीरे पानी आना तेज़ होने लगा। हमने तुरंत ही सभी एजेंसी को अलर्ट किया। इस बार हम पहले से अलर्ट थे। वहां श्रद्धालुओं के टेंट लगे थे और सुरक्षा बलों के भी टेंट लगे हुए थे।
इस घटना के बाद गृहमंत्री अमित शाह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, “मैंने जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से अमरनाथ गुफा में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के संबंध में बात की है। NDRF, SDRF, BSF और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य कर रहे हैं। लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता। (फोटो एएनआई के वायरल वीडियो से ली गई है)
UP:छेड़छाड़ करने पर सौतेली बेटी ने शराबी पिता को बीच सड़क पीटा चप्पलों से, वीडियो वायरल