UP: त्योहार मनाने को तरस रहे हैं राजधानी के माध्यमिक शिक्षक, 21 स्कूलों ने कई महीनों से नहीं दिया वेतन, DIOS ने भी नहीं निभाया वादा, 3 अगस्त को बड़े आंदोलन की तैयारी, देखें स्कूलों के नाम

August 2, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (UP) की राजधानी के माध्यमिक शिक्षक इस दौरान आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और त्योहार मनाने को तरस रहे हैं। सावन और मुहर्रम के चलते दोनों ही धर्मों के शिक्षक तमाम समस्याओं का सामना कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ जनपद के 19 विद्यालयों का जून एवं जुलाई दो माह तथा लखनऊ क्रिश्चियन इण्टर कालेज एवं सेन्टीनियल इण्टर कालेज का मई, जून एवं जुलाई तीन माह का वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।

Amrit Mahotsav: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लांच किया “तिरंगा उत्सव” व “हर घर तिरंगा” गाना, देखें समुद्र के अंदर कैसे फहराया गया तिरंगा, देखें वायरल वीडियो

आक्रोशित शिक्षकों ने शिक्षा विभाग को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर 03 अगस्त, 2022 को अपरान्ह 01 बजे तक वेतन का भुगतान नही होता है तो जनपद के पीडि़त शिक्षक दोपहर 1ः30 बजे शिक्षा भवन परिसर में शिक्षाधिकारियों का घेराव करेंगे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ लखनऊ के प्रदेशीय मंत्री व प्रवक्ता डा. आरपी मिश्र, जिलाध्यक्ष डा. आरके त्रिवेदी, प्रदेशीय मंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, जिला मंत्री महेश चन्द्र कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, आय व्यय निरीक्षक मीता श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी भी घेराव में शामिल होंगे। जिला मंत्री महेश चन्द्र ने बताया कि प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा. आरपी मिश्र के नेतृत्व में जिला संगठन के पदाधिकारियों ने प्रतिनिधिमण्डल ने दिनांक 27 जुलाई, 2022 को जिला विद्यालय निरीक्षक से वेतन भुगतान के सम्बन्ध में वार्ता की थी।

UP:लखनऊ के लिए खास रहा नागपंचमी का दिन, प्रदेश के प्रथम सबसे ऊंचे 108 फुट के विशाल धर्म ध्वज का हुआ उद्घाटन, लेटे हनुमान जी मंदिर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, देखें वीडियो

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने दो दिनों में वेतन भुगतान के लिए आश्वस्त किया था, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी वेतन भुगतान नही हुआ है, जिससें जनपद के शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। हालांकि मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने संयुक्त शिक्षा निदेशक से मुलाकात की थी। उन्होंने 3 अगस्त को दोपहर 01 बजे तक वेतन भुगतान के लिए आश्वसन दिया है। वेतन नहीं मिला तो 1ः30 बजे शिक्षा भवन में शिक्षाधिकारियों का घेराव करेंगे शिक्षक।

देखें स्कूलों के नाम, जिन्होंने नहीं दिया वेतन
लखनऊ किष्चियन इण्टर कालेज
सेन्टीनियल इण्टर कालेज
डीएवी इण्टर कालेज
योगेष्वर ऋषिकुल इण्टर कालेज
गांधी इण्टर कालेज अमांवा
महात्मा गाधी इण्टर कालेज, मलिहाबाद
नेशनल इण्टर कालेज
बप्पा श्री नरायण इण्टर कालेज
राष्ट्रीय उघोग आश्रम चिनहट
जन विकास इण्टर कालेज, पपनामऊ
काषीष्वर इण्टर कालेज
राज नारायण इण्टर कालेज
स्वतंत्र गर्ल्स इण्टर कालेज
यशोदा गर्ल्स इण्टर कालेज
दयानन्द कन्या इण्टर कालेज
महिला इण्टर कालेज
कस्तूरबा कन्या इण्टर कालेज
विद्यान्त इण्टर कालेज