UP: उत्तर प्रदेश के एक जिले से सामने आया चौंकाने वाला मामला, पुलिस को सूटकेस में शव लेकर घूमती मिली महिला, जांच शुरू, देखें तस्वीरें

August 8, 2022 by No Comments

Share News

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस को एक महिला सूटकेस में शव लेकर घूमती मिली है। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एएनआई की वायरल रिपोर्ट के मुताबिक एसएसपी गाजियाबाद मुनिराजजी ने बताया कि कल रात गश्त करते समय पुलिस को एक महिला संदिग्ध परिस्थिति में नजर आई।

पुलिस ने महिला को रोककर जब तालाशी ली तब उसके पास मौजूद एक सूटकेस में एक शव मिला। शव को तुरंत कब्जे में लेकर महिला से पूछताछ जारी है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि शव महिला का था या पुरुष का और किस हालत में पुलिस को मिला। पुलिस ने अभी इस मामले में कोई खुलासा नहीं किया है।