UP: सोशल मीडिया पर नीलाम हुई गर्भवती “धन्नो”, लिखा “मैं बिकने को तैयार हूं”, जानें कितनी है कीमत, वीडियो हुआ वायरल

August 29, 2022 by No Comments

Share News

आजमगढ़। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर लिखा है, “मुझे साधारण भैंस न समझिएगा। मैं उस परिवार से ताल्लुक रखती हूं जिस परिवार में इस इलाके के पहले IAS अफसर, पूर्व कैबिनेट मंत्री और एक उप जेल अधीक्षक का नाम जुड़ा हुआ है। यदि आप मुझे खरीदना चाहते हैं तो मैं बिकने के लिए तैयार हूं।” दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एक भैंस का है, जिसका नाम धन्नो है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे उसके मालिक प्रशांत मिश्रा ने भैंस को बेचने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है और भैंस की खूबियां बताई हैं।

इस तरह पड़ा धन्नो नाम
इस वीडियो पर तमाम कॉमेंट किए जा रहे हैं और लोग धन्नों की बोली लगा रहे हैं। बता दें कि धन्नों गर्भवती भी है। इसीलिए उसकी कीमत बढ़ गई है। प्रशांत कह रहे हैं कि धन्नो का दूध बड़ा ही मीठा है और वह एक समय पर अधिक से अधिक दूध देती है। इसी के साथ प्रशांत मिश्रा ने उसके नाम को लेकर एक मजेदार वाकया सुनाते हुए कहते हैं कि जब भैंस छोटी थी तो बारिश के दिनों में एक बार यह गायब हो गई और रात भर नहीं आई। अगले दिन सुबह धान के खेत में मिली। तबसे इस भैंस का नाम धन्नो रख दिया गया। युवक का कहना है कि आज भी यह धान के खेत में भागती है।

लग रही एक लाख तक की बोली
प्रशांत मिश्रा का बताते हैं कि आजकल गाड़ी, मकान, समान सब कुछ ऑनलाइन बिक रहा है तो मेरे मन में विचार आया कि क्यों न हम अपनी धन्नो को भी ऑनलाइन बेंचे। इसलिए अपनी धन्नों का रेट एक लाख 10 हजार रख दिया है और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी। फिलहाल सोशल मीडिया पर अभी तक 50 हजार से एक लाख 10 हजार तक की बोली लग चुकी है। जो खरीददार पैसे लेकर आ जाएगा उसी को बेंच दी जाएगी।