Ganesh Chaturthi-2022: गाजे-बाजे संग घरों में और पंडालों में पहुंचे गणपति, स्थापना, पूजा-पाठ शुरू, कोरोना महामारी के बाद पहली बार भारत में मनाया जा रहा है सार्वजनिक गणेश उत्सव, वीडियो में देखें सिद्धिविनायक मंदिर सहित पूरे देश की झलक
गाजे-बाजे व ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा लोगों के घरों में प पंडालों में विराजमान होने के लिए पहुंच गए हैं। पूरे देश में गणेश पूजा को लेकर उत्सव का माहौल दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। लोग एक-दूसरे को बधाई देने के साथ ही अपने गणेश को स्थापित करने की तैयारियों में भी जुटे हुए हैं। कोरोना महामारी के कारण पिछले दो सालों से सार्वजनिक गणेश उत्सव पर प्रतिबंध था। महामारी के बाद पहली बार सार्वजनिक गणेश उत्सव का आयोजन पूरे भारत में धूम-धाम से किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश से लेकर मुम्बई तक गणेश उत्सव की एक झलक देंखें वीडियो के साथ-
इस वीडियो में देखें हाथी ने कैसे पहनाई गणपति को फूलों की माला, ये पुराना वीडियो है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
मुम्बई में लाल बागचा राजा विराजमान हुई पंडाल में, मची धूम
मुम्बई में गणेश उत्सव की विशेष धूम रहती है। मुख्य रूप से ये उत्सव मुम्बई का ही है। यहां लाल बाग के राजा न केवल देश बल्कि विदेश में भी प्रसिद्ध हैं। दूर-दूर से लोग इनके दर्शन करने को आते हैं। पूरे दस दिन यहां उत्सव चलता है।
सिद्धिविनायक मंदिर की देखें पूजा
कल तिरंगे के साथ पहुंचे थे लालबाग के राजा
देखें मुम्बई में उत्सव की एक झलक
नागपुर के गणेश मंदिर में गूंजी आरती
मध्यप्रदेश में मनाया जा रहा है उत्सव
मुरादाबाद उत्तर प्रदेश में स्कूली बच्चों ने बनाई रंगोली
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के राजेंद्र नगर में भक्त गाजे-बाजे के साथ गणपति को लेकर पहुंचे घर