Ganesh Chaturthi-2022: अगर नहीं हो रहा है लड़की या लड़के का विवाह, तो गणेश चतुर्थी पर करें ये सरल उपाय, धन प्राप्ति के लिए गाय को खिलाएं ये सामग्री, देखें कथा
गणेश चतुर्थी विशेष। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि इस बार 31 अगस्त दिन बुधवार को पड़ रही है। इस दिन का यह अद्भुत संयोग न केवल विद्यार्थियों बल्कि उन लोगों के लिए भी बड़ा ही लाभकारी बन पड़ा है, जिनका विवाह नहीं हो रहा है।
इस गणेश चतुर्थी पर लड़का व लड़की इस सरल उपाय को विवाह में आ रही बाधाओं को काट सकते हैं। भारतीय ज्योतिष अनुसन्धान संस्थान लखनऊ के निदेशक आचार्य विनोद कुमार मिश्र इस चतुर्थी पर ऐसे लोगों को कारगर उपाय बता रहे हैं जो विवाह न हो पाने की वजह से परेशान हैं, लेकिन ये भी सलाह दे रहे हैं कि ये उपाय करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें और किसी के प्रति भी द्वेष भावना न रखें।

देखें विवाह के लिए उपाय
यदि बेटी का विवाह नहीं हो पा रहा है, तो गणेश चतुर्थी पर विवाह की कामना से भगवान श्रीगणेश को मालपुए का भोग लगाएं व व्रत रखें। शीघ्र ही उसके विवाह के योग बन सकते हैं। यदि लड़के के विवाह में परेशानियां आ रही हैं, तो वह गणेश चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इससे उसके विवाह के योग बन सकते हैं।
धन की इच्छा के लिए करें ये उपाय
अगर आपको धन की इच्छा है, तो इसके लिए आप गणेश चतुर्थी को सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान श्रीगणेश को शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाएं। थोड़ी देर बाद घी व गुड़ गाय को खिला दें। ये उपाय करने से धन संबंधी समस्या का निदान हो सकता है।
पढ़ें कथा-


DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।) (फोटो सोशल मीडिया
मार्केट में पुष्पाराज स्टाइल में धूम मचाने के लिए आ गए हैं गणपति