Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे बुजुर्ग के साथ पुलिस ने की बदसलूकी, जबरन ठूंसा जीप में, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस एक बुजुर्ग को जबरन पुलिस की गाड़ी में ठूंसती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग जब हर तरफ से निराश हो गए तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी समस्या बताने के लिए लखनऊ पहुंचे और लोकभवन के गेट नम्बर तीन पर इस आस के साथ बैठ गए कि सीएम से उनकी मुलाकात हो सकेगी।
उनकी यह उम्मीद पूरी हो पाती, इससे पहले ही पुलिस जबरन उन्हें जीप में ठूंस कर ले गई। फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि बुजुर्ग किस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंचे थे और वह कहां से आए थे, लेकिन पुलिस के इस बर्ताव पर सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।
वीडियो शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “ये बुजुर्ग चारों ओर से निराश होकर इस उम्मीद से लखनऊ आए थे कि वहाँ मुख्यमंत्री बैठते हैं. उनसे मिलकर समस्या का समाधान शायद हो जाए। लोकभवन के गेट नम्बर तीन पर इसी आस में बैठे थे ये मुख्यमंत्री से मिल पाते इससे पहले पुलिस उठा ले गयी।”
यहां देखें वीडियो
देखें लोगों ने क्या लिखा