Kanpur: कानपुर के जाने-माने श्रमिक नेता की जयंती पर दो अस्पतालों में वितरित की गई मरीजों के हित की सामग्री
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के जाने-माने श्रमिक नेता राम किशोर त्रिपाठी की जयंती बुधवार को मनाई गई। इस मौके पर शहर के दो अस्पतालों में सुविधाओं के साथ ही मरीजों को उपयोगी सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में शहर के श्रमिक नेताओं ने अपने श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए और कहा कि राम किशोर त्रिपाठी के श्रमिकों के लिए किए गए कार्यों को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता।
पांडू नगर बीमा अस्पताल में हुए कार्यक्रम की शुरुआत श्रमिक नेता राम किशोर त्रिपाठी की पत्नी सुषमा त्रिपाठी ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर की। इस मौके पर श्रमिक नेता पी एस बाजपाई – इंटक से वरिष्ठ नेता, राजेश शुक्ला पीएफ के वरिष्ठ नेता, उमेश शुक्ला पीएफ के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
उपस्थित श्रमिक नेताओं ने कहा कि राम किशोर त्रिपाठी ने ईएसआईसी कमेटी मेंबर और ईएसआईसी कारपोरेशन के दो दशकों तक सदस्य रहते हुए श्रमिकों के विभिन्न मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया। वह एक ऐसे नेता थे जो श्रमिकों की समस्याओं के लिए 24 घंटे उपस्थित रहते थे। इस अवसर पर पांडू नगर बीमा अस्पताल को 10 पंखों का सहयोग ईएसआई पांडव नगर की सीएमएस विमी कटियार को किया।
इस दौरान त्रिपाठी जी के बड़े पुत्र आशीष त्रिपाठी व सबसे छोटे पुत्र नैमिष त्रिपाठी के साथ ही अभय सिंह,राम सजीवन, संतोष मिश्रा , सुधीर मिश्रा , आकर्षण तिवारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इसके बाद ईएसआईसी अस्पताल जाजमऊ में ईएसआई जाजमऊ के मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रवीण कुमार जैन और असिस्टेंट डायरेक्टर फाइनेंस प्रवीण कुमार जैन की मौजूदगी में यहां पर मौजूद मरीजों को उनके उपयोग के लिए विभिन्न खाद्य सामग्री सहित अन्य सामग्रियां वितरित की गई। यहां पर हुए आयोजन के दौरान अस्पताल के दोनों ही अधिकारियों ने मरीजों के हित के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन उमेश शुक्ला ने किया।