UP Police:वर्दी में महिला सिपाही ने रील्स बनाकर किया वायरल, कहा “अब मचेगा कहर, देख बाप आ गए तेरे शहर”, सस्पेंड, देखें वायरल वीडियो

September 8, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला सिपाही दिखाई दे रही है। वह इस्टॉग्राम पर रिल्स बनाते हुए दिख रही हैं। इस दौरान व गाने पर अभिनय करते व डायलाग्स पर अपने हाव-भाव दिखाते हुए नजर आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि सिपाही का नाम मोहिनी है और वह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पुलिस का हिस्सा हैं। मोहिनी का सोशल मीडिया प्रेम इतना अधिक है कि रिल्स बनाते हुए वह यह भूल गईं कि उन्होंने वर्दी पहन रखी है और खाकी नियमों के अनुसार पुलिस की ड्यूटी निभाने के अलावा कोई काम नहीं कर सकते।

फिलहाल इस वीडियो के जवाब में मुरादाबाद पुलिस की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि सिपाही मोहिनी को निलम्बित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात ने वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को भी संदेश दिया गया है कि इस तरह का कोई भी कार्य न करें, जिससे कि विभाग की छवि धुमिल हो। इससे पहले उन्होंने बताया गया कि मुरादाबाद में महिला सुरक्षा दल में नियुक्त महिला कांस्टेबल द्वारा इंस्टाग्राम पर वर्दी में रील्स/वीडियो बनाकर अपलोड किये गये हैं, उसके इस कृत्य से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है, इस कृत्य के लिये महिला कांस्टेबल को निलम्बित कर दिया गया है।

यहां देखें वीडियो

देखें क्या कहा मुरादाबाद पुलिस ने