Delhi: अब इतिहास हुआ राजपथ, कल से जनता चलेगी “कर्तव्यपथ” पर, प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन, वीडियो में देखें कर्तव्यपथ का मनोरम दृश्य, जो जा चुके हैं इंडिया गेट पर घूमने उनको अब देखने को मिलेगा नया नजारा, आधुनिक कर्तव्यपथ
नई दिल्ली। गुलामी की निशानी पर एक और वार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजपथ को नया नाम देते हुए कर्तव्य पथ रख दिया है। इसी के साथ इसे आधुनिक रूप देते हुए जनता के लिए और भी मनोरम व सुरक्षित कर दिया है। गुरुवार को उन्होंने इसके सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन किया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया है। शुक्रवार से लोग यहां घूमने आ सकेंगे, क्योंकि 9 सितम्बर से ये आम जनता के लिए खोला जा रहा है।
बता दें कि यह प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। गुरुवार को उद्घाटन के वक्त उन्होंने श्रमिकों से भी मुलाकात की और उनके कार्य की सराहना की। बता दें कि काशी कॉरिडोर जब बनकर तैयार हुआ था, तब भी प्रधानमंत्री ने श्रमिकों पर फूल बरसाए थे। बता दें कि नए कर्तव्यपथ पर लोगों की सुरक्षा के लिए खास ख्याल रखा गया है। 300 आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। 675 नए साइन बोर्ड लगाए गए हैं ताकि किसी को कोई दिक्कत न हो।
बता दें कि 20 महीने में सेंट्रेल विस्टा बनकर तैय़ार हुआ और आधुनिक लुक दिया गया है। इतिहास को बरकार रखने के लिए भी इसका ध्यान रखा गया है। 10 हजार श्रमिकों को इससे रोजगार मिला है। इसके पहले चरण का उद्घाटन किया गया है। जो लोग इंडिया गेट या उसके आस पास कभी घूमने आए थे उनको अब नया अनुभव मिलेगा। चार लाख वर्ग मीटर का ग्रीन एरिया रखा गया है और जनता की सुविधा के लिए तमाम सुविधाएं की गई हैं।
दिल्ली मेट्रो उपलब्ध कराएगी बस
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली मेट्रो सेंट्रल विस्टा के उद्घाटन के बाद 9 सितंबर से इंडिया गेट/सेंट्रल विस्टा जाने वालों के लिए बस सेवा प्रदान करेगी। नेशनल स्टेडियम सी-हेक्सागन के भैरों रोड से गेट नंबर 1 तक 6 बसों का संचालन होगा। सेवा शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक शुरू के एक सप्ताह के लिए उपलब्ध रहेगी। इसकी जानकारी DMRC ने दी है।
यहां देखें वीडियो में कर्तव्यपथ का विहंगम दृश्य, जो कि अलग-अलग दिनों का है