UP News: यूपी के एक जिले के हुक्का बार का वीडियो हुआ वायरल, लड़के-लड़कियां दिखे हुक्का खींचते, हिंदू युवतियों के मोबाइल नम्बर दिए जा रहे थे एक समुदाय के युवकों को, बार संचालक गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि किसी हुक्का बार में लड़के-लड़कियां जमकर हुक्का पी रहे हैं और एक-दूसरे के साथ नाच रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बदायूं का है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने दावा करते हुए लिखा है, “बदायू में हुक्का बार संचालक अरबाज खान बार में आने वाली हिन्दू लड़कियों का एंट्री रजिस्टर से मोबाइल नंबर निकाल कर मुस्लिम समुदाय के लड़को को देता था और मुस्लिम लड़के वीडियो बनाकर हिंदू लड़कियों को ब्लैकमेल किया करते थे।” हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद बदायूं पुलिस (@budaunpolice) ने इस वीडियो पर रिप्लाई करते हुए जानकारी दी है कि इस हुक्का बार को सील कर दिया गया है तथा अभियोग पंजीकृत कर 6 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। इसी के साथ यह भी जानकारी दी गई है कि बार संचालक को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है बार को सील कर दिया गया है जांच की जा रही है जो तथ्य प्रकाश में आएंगे अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
यहां देखें वीडियो