AKTU: डॉ. अनुज शर्मा को मिला बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड…कार्बन डाई ऑक्साइड गैस पर किया ये काम
AKTU: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज के एसो. प्रोफेसर डॉ. अनुज कुमार शर्मा एवं नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डॉ. मुकुल सक्सेना को वातावरण से हानिकारक कार्बन डाई ऑक्साइड गैस सोखने का उपाय देने वाले संयुक्त शोध पत्र को बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड मिला है।
यह अवार्ड भारत सरकार की एमएसएमई पंजीकृत जेवियर इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट की ओर से आयोजित तीसरे इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन रिसेंट ट्रेंड्स इन इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी में दिया गया है। इस शोध पत्र में औद्योगिक उत्सर्जन के साथ ही सीधे वातावरण के कार्बन डॉइ ऑक्साइड सोखने नमी के प्रभाव को रोकने एवं शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण अध्ययन प्रस्तुत किया गया है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय ने डॉ. अनुज कुमार शर्मा को बधाई दी है।
ये भी पढ़ें-जनगणना 2027 की तारीखों का हो गया ऐलान….अब पता चलेगा किस जाति-धर्म के लोगों की कितनी संख्या