हाथ में ही फट गया मोबाइल…क्लिनिक में हुई घटना; आग लगने से मरीजों में हड़कंप-Video

November 2, 2026 by No Comments

Share News

Madhya Pradesh News: सोशल मीडिया पर एक चौंका देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल एक शख्स आंख दिखाने के लिए एक क्लिनिक में गया था. वह अन्य मरीजों के साथ हॉल में बैठा हुआ था और मोबाइल पर कुछ काम कर रहा था. इसी दौरान मोबाइल फोन तेजी से फटने के साथ ही आग लग गई. उसने तुरंत मोबाइल फोन को जमीन पर फेंक दिया. इस दौरान उसके पास बच्चा भी बैठा था लेकिन हताहत होने से बच गया.

ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दृष्टि क्लिनिक (आई केयर क्लिनिक) से सामने आया है. घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें-एक नवम्बर से महंगाई की चौतरफा मार…दूध-दही, गैस, शराब सब महंगा…राम मंदिर-बैंक-Fastag के बदले नियम