Bihar: मोबाइल फोन चुराने आए चोर को लोगों ने चलती ट्रेन से लटकाया, लगाता रहा बचाने की गुहार, देखें मजेदार वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि ट्रेन तेजी से भाग रही है और ट्रेन की खिड़की से बाहर की ओर से एक शख्स लटका हुआ है और ट्रेन के अंदर बैठे लोगों ने उसका तेजी से हाथ पकड़ रखा है। चोर उन लोगों से हाथ न छोड़ने की गुहार लगा रहा है।
यह वीडियो बिहार के बेगूसराय का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जो शख्स ट्रेन की खिड़की के बाहर लटका हुआ है वह चोर है और वह चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी करने आया था। वह मोबाइल चोरी करके भाग पाता, इससे पहले ही ट्रेन के अंदर बैठे लोगों ने उसका हाथ पकड़ लिया और उधर ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली। फिर क्या था। चोर की जान आफत में पड़ गई और चोर उन्हीं से मदद की गुहार लगाने लगा, जिनका मोबाइल चुराने के लिए आया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर ट्रेन में बैठे लोगों से हाथ न छोड़ने की गुहार लगा रहा है। फिलहाल चोर का क्या हुआ, बचा या घायल हुआ। इसकी जानकारी तो नहीं मिल सकी है, लेकिन यह वीडियो चोरों के लिए सबक जरूर बन गया है।
यहां देखें वीडियो