UP News: अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर…अधिकारियों ने किया ये दावा-Video
Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में राजस्व अधिकारियों के आदेश पर अवैध दरगाह को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह दरगाह गुन्नौर तहसील के बघाउन गांव में स्थित थी. इसका नाम ‘खेरे वाले बाबा चमन शाह बाबा दरगाह शरीफ’ था.
इस सम्बंध में जिला मजिस्ट्रेट अंकित खंडेलवाल का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि यह दरगाह अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर बनाई गई थी. स्थानीय ग्रामीणों ने इसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था. इसके बाद जांच में पाया गया कि ये मामला सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित था.
तो वहीं जांच में तहसीलदार की अदालत ने निर्माण को अवैध पाया था. इसके बाद में इसको लेकर जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में अपील की गई थी जहां पर पक्ष को सबूत पेश करने के लिए कहा गया था लेकिन वे कोई सबूत पेश नहीं कर पाए.
तो वहीं दरगाह पर कार्रवाई के दौरान चार पुलिस स्टेशनों के पुलिसकर्मियों के साथ ही अधिकारी मौजूद रहे. तो वहीं दरगाह के रखवाले अजीज का दावा है कि यह स्थान 500-600 साल पुराना था.
तो वहीं एसडीएम ने दावा किया कि इसका निर्माण 5 साल पहले ही हुआ था. अधिकारियों ने दावे के साथ बताया कि एक राजस्व अधिकारी को अजीज के पास लगभग 24 वर्ग मीटर जमीन मिली थी, वहीं पर वह दरगाह स्थित थी.
तो वहीं पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने भी बताया कि “भूमि बैंक योजना के तहत सरकार ने सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश जारी किए थे. इसी के तहत अभियान चलाया जा रहा है. फिलहाल अब तक जिले में करीब 100 हेक्टेयर जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई जा चुकी है।”
तुम यहां कॉकरोचों में बिजी हो वहां बाबा जी ने संभल में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके बनाई गई “खेरे वाले चमन शाह बाबा” की अवैध दरगाह को स्वाहा कर दिया।😭🤣🤣#IndiaRejectsCJP #MP_RisingGlobally #cjp_पार्टी “जनता पार्टी धर्मेंद्र प्रधान #कॉकरोच “Gen Z” pic.twitter.com/SAZZbM0aTL
— Sachin Pandat (@Sachin_pnd) June 6, 2026
ये भी पढ़ें-आधी रात 200 साल पुरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर…सुबह होने से पहले ही मलबा तक उठा ले गया प्रशासन-Video