UP: एल्युमिनियम प्लेट चोरी करने के लिए हाईटेंशन लाइन की पोल पर करीब 90 मीटर ऊपर चढ़ा चोर, उतरते वक्त फंसा, साथी छोड़कर भागे तो चोर को पुलिस से ही मांगनी पड़ी मदद, देखें वायरल वीडियो

September 16, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स हाईटेंशन लाइन की पोल पर करीब 80-90 मीटर ऊपर चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है और नीचे पुलिस व अन्य विभाग के कर्मचारी उसे नीचे उतारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह वीडियो पीएस अकबरपुर, कानपुर देहात का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक एक चोर रात में एल्युमिनियम प्लेट चोरी करने के लिए हाईटेंशन लाइन के पोल पर करीब 80-90 मीटर ऊपर चढ़ गया और उतरते वक्त फंस गया।

यह इसी बीच दिन होने लगा, तो ये देखकर उसके अन्य साथी भाग गए। इस पर जब फंसे चोर को कोई रास्ता नजर नहीं आया तो उसने 112 नम्बर पर फोन कर मदद मांगी। इस पर पुलिस के साथ ही फायर और विद्युत विभाग की टीमें घटना स्थल पर पहुंची और 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सकुशल नीचे उतारा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। लोग कहते नजर आए कि चोर को खुद ही अच्छा सबक मिल गया। फिलहाल पुलिस ने उसे छोड़ा या फिर प्लेट चोरी के मामले में उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है, लेकिन इस वीडियो ने चोरों को सबक जरूर सिखा दिया है।

यहां देखें वीडियो