UP News: अयोध्या में बना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर, वीडियो हुआ वायरल, प्रतिदिन होती है आरती “जय जय योगी बाबा… “देखें आरती होते समय का वीडियो

September 19, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंदिर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। एक भक्त योगी की आरती गाते हुए कह रहे हैं, जय योगी बाबा। जय जय योगी बाबा…।तो वहीं मंदिर में योगी की जो मूर्ति बनी है, वह धनुष और बाण लिए हुए है। इसी के साथ वीडियो में पूरा मंदिर दिखाया गया है कि यहां भी उन्हीं नियमों का पालन किया जाता है, जैसा देवी-देवताओं के अन्य मंदिरों में।

बताया जा रहा है कि सीएम योगी का यह मंदिर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित है। लोगों का कहना है कि राम मंदिर से पहले अयोध्या में योगी का मंदिर बन गया जो कि पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस मंदिर का निर्माण अयोध्या से लगभग 25 किलोमीटर दूर अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर भदरसा गांव में किया गया है। इस मंदिर की सबसे खास और महत्वपूर्ण बात ये है कि यह मंदिर भरतकुंड के पास स्थित है और यहां योगी की धनुष और बाण लिए प्रतिमा स्थापित है। मंदिर में ठीक उसी तरह सुबह और शाम आरती व भोग कार्यक्रम होता है, जैसे अन्य देवी-देवताओं के मंदिर में होता है। बताया जा रहा है कि इस मंदिर का निर्माण प्रभाकर मौर्या ने किया है। मौर्या बताते हैं कि योगी आदित्यनाथ ने हमारे लिए राम मंदिर का निर्माण किया तो हमने उनके मंदिर का निर्माण करा दिया। (फोटो वायरल वीडियो से ली गई है)

यहां देखें वीडियो