Benefits of Pumpkin: बालों से लेकर त्वचा और मुहांसों के लिए रामबाण है कद्दू , देखें चार नुस्खे और जानें कैसे करना है इस्तेमाल

September 19, 2022 by No Comments

Share News

खटाई व कभी गुड़ या फिर चीनी डालकर कद्दू की खट्टी-मीठी सब्जी तो आपने खूब खाई होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कद्दू बालों के साथ ही त्वचा के लिए कितना लाभकारी है। इस लेख में हमारे आयु्र्वेदाचार्य रोहित यादव आपको कद्दू 4 ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने बालों को रेशमी और त्वचा को मुलायम व चमकदार बना सकेंगे।

जानें बालों के लिए कैसे है लाभकारी
आपको जानकर हैरानी होगी कि कद्दू का तेल नारियल तेल के विकल्प के रूप में लगा सकते है, क्योंकि यह नारियल तेल के समान ही प्रभावी होता है। कद्दू के तेल में पोटेशियम, आयरन, मैंगनीज, मैग्नीशियम, विटामिन ए, के और ई भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने और बढ़ने में मदद करते हैं।

त्वचा को बनाए मुलायम
कद्दू में मौजूद विटामिन ए, सी और ई कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है जिससे त्वचा का लचीलापन बरकरार रहता है। इसका असर ये होता है कि झुर्रियों का प्रभाव धीमा हो जाता है और खूबसूरती बनी रहती है।

ड्राय त्वचा और मुंहासों से छूटकारा दिलाने में भी है सहायक
कद्दू में मौजूद जिंक और विटामिन ई त्वचा की हीलिंग प्रक्रिया को बढ़ाते हैं, मुंहासों से लड़ते हैं और त्वचा के दाग को हल्का करने में सहायक होते हैं।

ड्राय बालों के लिए भी है लाभकारी
ड्राय बालों से निजात पाने के लिए आपको 2 कप पके कद्दू में 1 चम्मच नारियल तेल, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दही डालकर मिलाना है। अब शैंपू किए हुए बालों पर पेस्ट को लगभग 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर बालों को अच्छी तरह से धोलें। हर हफ्ते इसे दौहराएं और बालों में फर्क मेहसूस करें।