UP Education News: प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों का हुआ सम्मान, उठा प्रिविलेज कार्ड और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का मुद्दा, RSM के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री ने सरकारी से लेकर पब्लिक स्कूलों के शिक्षकों के लिए की हक का बात
कानपुर। रविवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (RSM) और नेशनल इंडिपेंडेंट टीचर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सरकारी स्कूलों से लेकर प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों के प्रिविलेज कार्ड (privilege card-विशेषाधिकार कार्ड ) का मुद्दा उठाया गया। ताकि समाज में शिक्षकों को विशेष व्यक्ति का दर्जा मिल सके और समाज उन्हें सम्मान की दृष्टि से देख सके।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक किदवई नगर महेश त्रिवेदी, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के शैलेंद्र द्विवेदी और नेशनल इंडिपेंडेंट टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक अवस्थी द्वारा 101 पब्लिक स्कूलों के शिक्षको और प्रधानाचार्यों को समाज में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मदर टेरेसा मिशन हायर सेकंडरी स्कूल किदवई नगर में सम्मानित किया। इस मौके पर शैलेंद्र द्विवेदी ने कहा कि सरकारी से लेकर प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों के लिए प्रिवेलेज कार्ड होना अति आवश्वयक है, ताकि शिक्षकों को समाज में विशेष शिक्षक का दर्जा मिल सके। इसी के साथ उन्होंने कहा कि चाहे सरकारी शिक्षक हो या प्राइवेट स्कूल का शिक्षक, उसे कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए।
सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र अवस्थी, जिला संयोजक चंद्रदीप यादव,ओम तिवारी, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, जिलामहामंत्री राहुल मिश्रा एवम नेशनल इंडिपेंडेंट टीचर्स एसोसिएशन के जिलामहामंत्री सत्येंद्र कटियार सहित सभी महत्वपूर्ण पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।