UP Basic Shiksha: नियमों को ताख पर रख कानपुर में जारी है बेसिक शिक्षकों सम्बंद्ध करने का काम, जबकि लगी है रोक, जानें क्या कहा DG विजय कुमार आनन्द ने, देखें सम्बंद्ध शिक्षकों के नाम व खंड
कानपुर। बेसिक शिक्षा की व्यवस्था का हाल यूं ही बुरा नहीं है। एक तो शिक्षक ही कम हैं और दूसरे जो शिक्षक पढ़ा रहे हैं, उनसे भी शिक्षणेत्तर कार्य जमकर कराए जा रहे हैं। कभी बीएलओ ड्यूटी तो कभी अन्य कार्य। अब खबर सामने आ रही है कि शिक्षकों को रजिस्ट्रीकरण कार्यालय से सम्बद्ध भी किया जा रहा है, जबकि शिक्षकों को सम्बंद्ध करने पर रोक लगाई जा चुकी है।
सोशल मीडिया पर एक आर्डर 20 सितम्बर 2022 का वायरल हो रहा है, जिसमें अपर नगर मजिस्ट्रेट पंचम द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 की निर्वाचक नियमावली के पुनरीक्षण कार्य में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय में सहयोग के लिए कार्मिकों को सम्बद्ध किया ज रहा है। इस आर्डर लेटर में पतारा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय अरखरी के सहायक अध्यापक प्रशांत शुक्ला और भीतरगांव प्राथमिक विद्यालय भेलसा के सहायक अध्यापक मनोज कुमार को सम्बंध किया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक दो शिक्षक एसीएम-7, दो शिक्षक एसीएम-4 के यहां भी सम्बद्ध हैं। यह तो केवल नजीर मात्र है। ऐसा ही हाल प्रदेश के उन सभी जिलों में बना हुआ है, जहां पर नगर निकाय के चुनाव होने हैं।
देखें क्या कहा डीजी ने
इस पूरे मामले को लेकर डीजी विजय किरन आनन्द ने कहा कि जो शिक्षक सम्बद्ध हैं, उनको हटाया जाएगा और उनसे शिक्षण कार्य ही कराया जाएगा।
पढ़ें आर्डर
