AKTU:टीबी मरीजों को एकेटीयू ने वितरित किए फल व पौष्टिक आहार, देखें एकेटीयू के किन-किन अधिकारियों ने गोद लिया है टीबी मरीजों को
September 27, 2022
No Comments
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के अधिकारियों ने मंगलवार को गोद लिये टीबी मरीजों में पौष्टिक आहार का वितरण किया।
बता दें कि राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र, प्रतिकुलपति प्रो. मनीष गौड़, कुलसचिव सचिन सिंह, वित्त अधिकारी जीपी सिंह, परीक्षा नियंत्रक अनुराग त्रिपाठी, उपकुलसचिव डॉ. आरके सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने टीबी मरीजों को गोद लिया है। इन मरीजों को समय-समय पर किट और पौष्टिक आहार का वितरण किया जाता है। इसी क्रम में कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र के निर्देश पर कर्मचारी पीके मिश्र व राजकुमार द्विवेदी ने ठाकुरगंज, बालागंज, चौक, दुबग्गा क्षेत्र में गोद लिये गये टीबी मरीजों में पौष्टिक आहार और एन-95 मास्क का वितरण किया। साथ ही जागरूक भी किया।