Dadasaheb Phalke Award-2022: जानी-मानी अभिनेत्री आशा पारेख को 2022 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित, देखें वीडियो
पुराने जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया जाएगा। समाचार एजेंसी एएनआई ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के हवाले से जानकारी दी कि दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए वर्ष 2022 के लिए देश का सर्वोच्च फिल्म सम्मान मिलेगा।
चार दशकों से अधिक के करियर में, 79 वर्षीय अभिनेता को कटी पतंग, मेरा गांव मेरा देश और तीसरी मंजिल जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। आशा पारेख के लिए सामने आई इस खबर के बाद आशा पारेख की फिल्मों के गाने ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। इसी के साथ उनकी तस्वीरें भी ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है। बता दें कि आशा पारेख ने 10 साल की उम्र में ही फिल्मों में कदम रख दिया था और उन्होंने 95 से अधिक फिल्में की हैं। 30 सितम्बर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आशा पारेख को सम्मानित करेंगी। (फोटो-सोशल मीडिया)
देखें क्या बताया अनुराग ठाकुर ने