Kanpur: कानपुर में बड़ा हादसा, 40 लोगों को लेकर मंदिर से दर्शन कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर गिरी तालाब में, 11 बच्चे और 13 महिलाओं की मौत, भीड़ में अपनों को ढूंढने का दर्दनाक वीडियो हुआ वायरल
कानपुर। कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फतेहपुर के एक मंदिर से दर्शन कर अपने गांव वापस लौटते समय ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई और श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक हादसे में कई लोग घायल हो गए है। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई है और लोगों को तालाब से निकाला जा रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मृतक एक-दूसरे के ऊपर पड़े हैं और लोग अपनो को ढूंढ रहे हैं। इस दुखद मंजर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि लोग ट्रैक्टर ट्राली से साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव से फतेहपुर में चंद्रिका देवी देवी मंदिर गए थे। ट्राली में करीब 40 लोग सवार थे। वापस लौटते समय साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क किनारे तालाब में ट्राली पलट गई। मौजूदा समय में 10 शव भीतरगांव सीएचसी पहुंचे हैं। 20 से 25 लोगों के मरने की सूचना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हादसे में 11 बच्चे और 13 महिलाओं की मौत हो चुकी है।
यहां देखें हादसे का दर्दनाक वीडियो