दो हजार में दम नहीं, 20 हजार से कम नहीं…आज लखनऊ में प्रदेश भर की आशा बहुओं की विशाल प्रदर्शन-Video

October 8, 2026 by No Comments

Share News

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में आज प्रदेश भर की आशा बहुओ का विशाल धरना प्रदर्शन है. उनका नारा है दो हजार में दम नहीं, 22 हजार से कम नहीं. दरअसल जब से उनको इस नौकरी में रखा गया है तभी से मात्र 2 हजार मानदेय दिया जा रहा है जबकि महंगाई बढ़कर कहां से कहां पहुंच गई है.

इसी वेतनमान में वृद्धि को लेकर ही आज सुबह 10 बजे से इको गार्डेन में धरना प्रदर्शन जारी है. सुबह-सुबह प्रदेश के तमाम हिस्सों से ऐशबाग रेलवे स्टेशन पहुंचीं आशा बहुओ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस बार आशा बहुएं सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में दिखाई दे रही हैं. अब देखना ये है कि सरकार इनकी मांगें मानती है या कोई और तरकीब निकालती है.

ये भी पढ़ें-Lucknow: आवारा कुत्ते ने दौड़ाया तो सिक्योरिटी गार्ड ने राइफल से मार दी गोली, बेजुबान की मौके पर मौत- Video