Dhanteras Wishes: अपनों को भेजें एकदम नए शुभकामना संदेश, कहें “Happy Dhanteras”
धनतेरस स्पेशल। धनतेरस 22 अक्टूबर को है और सनातन धर्म के इस खास पर्व को लेकर अभी से सोशल मीडिया से लेकर बाजारों तक में रौनक देखने को मिल रही है। तो वहीं लोग अपनों को शुभकामना संदेश भेजने के लिए भी पूरी तैयारी करके बैठे हुए हैं। इसी बीच खबरस्टिंग आप सभी के लिए लाया है एकदम नए शुभकामना संदेश, जिसे लिखा है जानी-मानी कवयित्री सीमा वर्णिका ने, खास आप सभी के लिए। तो आप इनको अपने इनबॉक्स में कर सकते हैं शामिल।
“धन अमृत वर्षा का है पावन पल ।
कहते मिले इस दिन तेरह गुना फल ।
तीज त्यौहार जन कल्याण हेतु आते,
मिलता पुण्य संग धन संपदा सकल ।।”
धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनायें-सीमा वर्णिका

“धन्वंतरि अमृत वर्षा करें ले कलश ।
पूजन से मिले स्वास्थ्य धन व यश ।
लोग चाँदी, सोना व बर्तन खरीदते,
अपार भक्ति विश्वास व श्रद्धावश ।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनायें”-सीमा वर्णिका

“माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की बनी रहे कृपा आप पर
दिन रात बढ़ता रहे धन-धान्य का भंडार
बिजनेस में दिन दूनी रात चौगुनी हो तरक्का आपकी
मिलता रहे आपको अपनो का भरपूर प्यार
सुख-समृद्धि से भरा हो आपका धनतेरस का त्योहार
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं”

“धनतेरस का है शुभ पर्व आया
हर किसी के लिए ढेरों खुशियां लाया
लक्ष्मी-कुबेर का आशीर्वाद बरसता रहे सदा आप पर
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ आपका अपना ….”
“सुख-समृद्धि से भरा है ये धनतेरस का त्योहार
भगवान धन्वंतरि की जयंती पर हैं आपको शुभकामनाएं अपार”

“आओ मिल कर करें पूजन भगवान धन्वंतरि का
मिटा देंगे वो सारे कष्ट हमारे जीवन का
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं”
“दीप जले चारो ओर
रोशन हो सारा जहां
पूरे हों अरमान सभी के
इस धनतेरस करो यही कामना
और धनतेरस की हार्दिक शुभकामना”
“मां लक्ष्मी जी की कृपा सदा बनी रहे आप पर
हर दिन ही धनतेरस की तरह चमकता रहे आपका
माता लक्ष्मी और धन्वंतरि जी की कृपा बरसती रहे आप पर
धनतेरस का त्योहार ढेरों खुशियां लाए आपके लिए”