T20 World Cup 2022: भारतीय टीम ने नीदरलैंड को दी पटखनी, प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड लेने पहुंचे सूर्य कुमार यादव बोले “लाओ भैया दो..”, वीडियो हुआ वायरल
टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) का दूसरा मुकाबला गुरुवार को भारत और नीदर लैंड के बीच खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 56 रनों से जीत हासिल की और प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड सूर्य कुमार यादव को मिला।,सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें यादव अवार्ड को लेने के लिए इतने आतुर दिखाई दे रहे हैं कि जैसे ही वह अवार्ड लेने पहुंचते हैं, कहते हैं लाओ भैया दो…
बता दें कि इस मैच में पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली व सूर्यकुमार यादव, अर्थात तीनों ने अर्धशतक बनाए। विराट ने सबसे अधिक 62 रन 44 गेंदों पर बना और नाबाद रहे।
वहीं रोहित ने 39 गेंदों में 53 रन बनाए तो सूर्यकुमार यादव ने 25 गेदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। इस बेहतरीन बैटिंग के लिए सूर्यकुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। इसी अवार्ड को लेने के लिए जैसे ही यादव पहुंचे और तपाक से बोले लाओ भैया दो। उनकी यह ठेठ लहजा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वीडियो