T20 World Cup 2022: पाकिस्तान पर जीत हासिल होने के बाद मैदान पहुंचे कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली को उठाया कंधे पर, कोहली ने देखें क्या कहा दर्शकों के लिए, वायरल हुआ वीडियो

October 23, 2022 by No Comments

Share News

दीपावली की पूर्व संध्या पर पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में अपनी शानदार पकड़ हासिल की तो की, इसी के साथ पिछले साल के वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी ले लिया। रविवार को हुए मैच की जीत के हीरो विरोट कोहली रहे। विराट ने 53 बॉल में 82 रनों की नाबाद पारी खेली। तो वहीं रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी बॉल पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मैच जीतते ही ग्राउंड पर कप्तान रोहित शर्मा पहुंचे और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को अपने कंधे पर उठा लिया तो वहीं विराट कोहली ने प्यार से उनके पीछे बल्ले से थपथपाया और सिर पर हाथ फेर का लाड जताया जो कि दर्शकों को खासा पसंद आया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद एक-दूसरे से गले लगे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी क्षण हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अर्शदीप सिंह और अन्य खिलाड़ी भी मैदान में आ गए और फिर जमकर जश्न मनाया गया। तो वहीं दीपावली से एक दिन पहले ही देशभर में जमकर पटाखे फोडे़ गए। तो वहीं मैच जीतने के बाद विराट ने कहा कि जीत बयां करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।

बता दें कि रविवार को पाकिस्तान के साथ हुए मैच की शुरूआत भारत की ओर से अच्छी नहीं रही थी। कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल जल्द ही आउट हो गए थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल ने भी कोई खास प्रदर्शन नहीं किया था। इन दोनों का विकेट गिरने के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर मात्र 31 रन ही हुआ था। इसके बाद विराट कोहली और हार्दिक पंड्या की शतकीय साझेदारी ने भारत को मैच जिताने में खासी मदद की और इस तरह से आखिरी ओवर में 16 रन बनाकर, जो कि चाहिए थे, पाकिस्तान को पटखनी दे दी। बता दें कि मैच मेलबर्न में खेला गया।

मैच जिताने के लिए कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ कोहली ने मीडिया को बताया कि यहां पर खड़ा रहना मेरे लिए एक स्पेशल मोमेंट है। मैं पहले मानता था कि मेरी आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पारी सबसे बेहतरीन थी, लेकिन अब शायद मैं कहूंगा कि मेरी आज की पारी सबसे बेहतरीन है। मैं यहां मौजूद सभी दर्शकों को धन्यवाद कहना चाहूंगा। मैं जब संघर्ष कर रहा था तो यही लोग मेरे साथ थे। इस दौरान कोहली काफी इमोशनल दिखाई दिए।

वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हमें मैच में बने रहने के लिए जीतना जरूरी था और इसके लिए हमारे खिलाड़ी डटे रहे। हमारे गेंदबाजों ने पिच का काफी बढ़िया उपयोग किया। हालांकि पकिस्तान की टीम ने मध्यक्रम ने बढ़िया बल्लेबाजी की। हार्दिक और कोहली के पास काफी अनुभव है। उन्हें इस तरह के मैचों में शांत रहकर खेलना आता है। हम जिस तरह से जीते वह हमारे लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। विराट ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उसका सल्यूट किया जाना चाहिए।(फोटो सोर्स-बीसीसीआई)

यहां देखें वीडियो