Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर फायरिंग, पैर में लगी गोली, मची भगदड़, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तलब की रिपोर्ट, वायरल हुआ वीडियो
गुरुवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के कंटेनर के पास गोलीबारी हुई, जिसमें खान घायल हो गए हैं और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें गोलीबारी की आवाज स्पष्ट सुनाई दे रही है।
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार फायरिंग की घटना गुजरांवाला के अल्लाहवाला चौक पर हुई। फायरिंग होते ही रैली में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। GEO न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक खान के पैर में गोली लगी है। फिलहाल वह सुरक्षित हैं। तो दूसरी ओर पुलिस ने मीडिया को बताया है कि फायरिंग करने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गय है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीटीआई (पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ) नेताक फैसल जावेद सहित तमाम लोग घायल हुए हैं।
मीडिया के मुताबिक खान इस्लामाबाग की ओर अपनी पार्टी के माच्र का नेतृत्व कर रहे हैं जो कि मार्च 29 अक्टूबर को लाहौर के लिबर्टी चौक से शुरू हुआ था। फिलहाल प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना की कड़ी निन्दा की है। उन्होंने गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह को निर्देश दिया है कि वह पुलिस महानिरीक्षक और पंजाब के मुख्य सचिव से घटना पर तत्काल रिपोर्ट प्राप्त करें। तो वहीं इमरान की पार्टी के नेता फैसल जावेद ने बयान दिया है कि जानकारी मिली है कि इस घटना में एक शख्स की जान चली गई है। (फोटो सोशल मीडिया)
यहां देखें वीडियो