UP News: कार सवार ने पार की गुंडागर्दी की सारी हदें, टक्कर मारने के बाद एक किलोमीटर तक घसीट कर ले गया बाइक, वायरल हुआ वीडियो

November 6, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक कार सवार तेज रफ्तार से एक बाइक को घसीटता हुआ सड़क पर चला जा रहा है और घसीटने की वजह से बाइक से तेज चिंगारी भी निकल रही है। वह किसी भी अप्रिय घटना की परवाह किए बगैर गुंडागर्दी की सारी हदें पार करता हुआ दिखाई दे रहा है।

यह वीडियो गाजियाबाद का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक कार चालक ने पहले बाइक में टक्कर मारी और फिर भी मन नहीं भरा तो सड़क पर 1KM तक बाइक को खींचता हुआ चला गया। कार सवार के पीछे कई बाइक सवार भी पीछा कर रहे हैं और उसे रुकने का इशारा कर रहे हैं लेकिन वह नहीं रुकता।

गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक घटना 3 नवम्बर रात 11 बजे मंगलपुर नीति चौक, थाना इंदिरापुरम क्षेत्र की है। बाइक सवार सुरक्षित है। कार सवार को गिरफ्तार कर लिया है। कार भी जब्त कर ली गई है। वायरल वीडियो के सम्बंध में सीओ इंदिरापुरम का वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पूरी जानकारी देते हु्ए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, की बात कही है।

यहां देखें वीडियो