After Death of Queen Elizabeth II:किंग चार्ल्स तृतीय को औपचारिक रूप से घोषित किया गया ब्रिटेन का सम्राट, दी गई 62 राउंड तोपों की सलामी, देखें वीडियो, प्रिंस विलियम ने कहा, दादी मेरी दुखी दिनों में मेरे साथ थी

September 10, 2022 by No Comments

Share News

यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (96) के निधन के बाद उनके बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स को राजा घोषित कर दिया गया है। अब वह किंग चार्ल्स तृतीय कहलाएंगे। इस मौके पर प्रिंस विलियम ने अपनी दादी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि वह हमेशा उनके दुखों के दिनों में साथ थीं, तब भी जब उनकीं मां डायना की मृत्यु हो गई थी। दूसरी ओर महल के बाहर महारानी को श्रद्धांजलि देने आए लोगों को महारानी के बेटों ने धन्यवाद कहा।

बता दें कि गुरुवार को बकिंघम पैलेस द्वारा यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (96) के निधन की खबर की पुष्टि की गई थी। जब से खबर सामने आई, तभी से ब्रिटेन में शोक की लहर दौड़ गई है। भारत में भी 11 सितम्बर को राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। बता दें कि महारानी के निधन के बाद सात दिन तक ब्रिटेन में शोक मनाया जाएगा।

इसी बीच किंग चार्ल्स III को शनिवार को आधिकारिक तौर पर नए सम्राट के रूप में घोषित कर दिया गया। शाही परिवार ने एक बयान में कहा, शाही शोक की अवधि शुक्रवार से रानी के अंतिम संस्कार के सात दिन बाद तक मनाई जाएगी। कनाडा की राजधानी ओटावा में किंग चार्ल्स III को सम्राट घोषित किया गया है। इस मौके के लिए 62 राउंड तोपों की सलामी दी गई है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक राजा चार्ल्स III की घोषणा को चिह्नित करने के लिए, आज सुबह 11 बजे BST एचएसी रेजिमेंट ने 62 राउंड तोपों की सलामी फायरिंग शुरू की गई थी।

इस मौके पर प्रिंस विलियम ने अपनी दादी को श्रद्धांजलि जारी करते हुए कहा है कि “यह जीवन से पहली बार होगा जब ग्रैनी वास्तविक रूप से मेरे पास नहीं होंगी। मेरी दादी ने कहा था कि दुःख वह कीमत है जो हम प्यार के लिए चुकाते हैं। आने वाले हफ्तों में हम जो भी दुख महसूस करेंगे, वह हमारी असाधारण महारानी के लिए हमारे द्वारा महसूस किए गए प्यार का वसीयतनामा होगा। मैं अपने पिता, राजा का हर संभव तरीके से समर्थन करके उनकी स्मृति का सम्मान करूंगा। इसी के साथ कहा कि जब उनकी मां डायना की मृत्यु हो गई थी वह हमेशा मेरे साथ थीं। मेरे सबसे खुशी के पलों में मेरी तरफ थी और वह मेरे जीवन के सबसे दुखद दिनों में भी मेरी तरफ थीं। मुझे पता था कि यह दिन आएगा, लेकिन यह कुछ समय पहले होगा जब दादी के बिना जीवन की वास्तविकता वास्तव में वास्तविक महसूस होगी ”

वहीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद लगातार बालोरल कैसल के बाहर लोग महारानी क श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महारानी के बच्चे, ऐनी, एंड्रयू और एडवर्ड सहित शाही परिवार के सदस्य बालमोरल कैसल के बाहर प्रतीक्षा कर रहे जनता को धन्यवाद देते नजर आ रहे हैं। (फोटो-सोशल मीडिया)

यहां देखें वीडियो