Israel-Hamas War: इजरायल ने गाजा पट्टी का दाना-पानी और बिजली की बंद, अमेरिका ने दिया साथ, कहीं ये तीसरे विश्व युद्ध की आहट तो नहीं!, देखें युद्ध के वायरल वीडियो
Israel-Hamas War: फिलिस्तीनी आतंकी समूह हमास द्वारा शनिवार को इजरायल पर हमला बोलने के बाद अब इजरायल के साथ अमेरिका आ गया है और उसने अपना जंगी बेड़ा भेज दिया है तो वहीं भारत सहित दुनिया के कई देश इजरायल के साथ खड़े हैं तो दूसरी ओर ईरान ने आतंकी संगठन हमास को सही ठहराया है. ऐसे में इस जंग की वजह से दुनिया दो धड़ों में बंटती नजर आ रही है तो दूसरी ओर इजरायल अब पूरी तरह से हमास को खत्म करने की ओर आगे बढ़ रहा है.
मीडिया में मोसाद ने कहा है कि गाजा पट्टी को चारों ओर से घेर लिया गया है. दाना पानी भी बंद कर दिया गया है. चुन-चुनकर हमास के ठिकानों को तबाह किया जा रहा है. कई कमांडरों को भी गिरफ्तार किया गया है. इसी के साथ इजरायल गाजा पट्टी में अपने 1 लाख सैनिकों को उतारने जा रहा है. इजरायल के डिफेंस का कहना है कि गाजा पट्टी में एक-एक हमास के आतंकियों को खत्म किया जाएगा, इसके लिए इजरायल ग्राउंड जीरो पर ऑपरेशन को अंजाम दे रहा है.
मालूम हो कि, शनिवार को अचानक फिलिस्तीनी आतंकी समूह हमास ने इजरायल पर ताबड़ तोड़ 5000 रॉकेट दाग दिए थे. इस हमले में 350 इजरायली नागरिकों की मौत तो हुई ही थी, साथ ही हमास आतंकियों ने महिलाओ व बच्चों के साथ बर्बर सलूक किया था. इसी के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल ने हमास के 17 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया, जिसमें 250 से अधिक लोगों की जान गई. फिलहाल इस आतंकी हमले के बाद इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने युद्ध की घोषणा कर दी है और इसी के साथ हमास के खिलाफ इजरायल ने ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड्स शुरु कर दिया है.
इजरायल के पास मौजूद हैं सबसे खतरनाक हथियार
इजरायल के पास सबसे ज्यादा खतरनाक हथियार मौजूद हैं. जी सबमशीन गन इजराइल में बनी कॉम्पैक्ट साइज के लिए लोकप्रिय है. इसके साथ ही ये इतनी घातक है कि इसके सामने किसी भी दुश्मन का टिक पाना काफी मुश्किल है. वहीं गुरिल्ला लड़ाकों और स्पाई एजेंट्स का ये सबसे पसंदीदा हथियार है. दूसरे नंबर पर है आयरन डोम. ये अपने तरह का एक खास हथियार है जिसे इजराइल के दक्षिणी क्षेत्र में इसे लगाया गया है. सबसे बड़ी बात ये है कि आयरन डोम करीब 70 किमी दूर से ही किसी रॉकेट का पता लगा कर उसे नष्ट कर सकता है. आपको बता दें, नवंबर 2012 में 8 दिनों के अंदर इसने 421 मिसाइलों को मार गिराया था. हालांकि, इस बार हमास ने जब इजरायल पर हमला किया तो आयरन डोम उतने कारगर साबित नहीं हुआ, लेकिन अब पूरी तैयारी के साथ इजरायल ने गाजा पट्टी पर हमला बोला है. इससे सम्बंधित तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
यहां देखें युद्ध से जुड़े वीडियो