अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा ने एसपी सिंह बघेल को उतारा करहल से
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 (UP ASSEMBLY ELECTION-2022) का रण अब नामांकन की ओर जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जैसे ही मैनपुरी के करहल विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल किया, उसके कुछ ही घंटों बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी एसपी सिंह बघेल को उनके खिलाफ उतार दिया। हालांकि भाजपा की तरफ से उनके नाम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन भी नामांकन करने पहुंचे, इसलिए यह कयास लग रहे है कि उनको अखिलेश को टक्कर देने के लिए उतारा गया है।
मालूम हो कि एसपी सिंह बघेल एक समय पर मुलायम सिंह यादव के सुरक्षा अधिकारी हुआ करते थे। बघेल आगरा से भाजपा के टिकट पर वर्तमान में सांसद है और मोदी सरकार में मंत्री भी हैं। वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर भी तीन बार सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश सरकार में भी मंत्री रहे हैं। एसपी सिंह बघेल ने अखिलेश के बाद अपना नामकंन दाखिल किया है। चूंकि वह भाजपा से हैं और उन्होंने नॉमिनेशन भी करवाया है इसलिए इस बात पर मुहर लगाई जा रही है कि उनको भाजपा ने अखिलेश यादव के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि इससे पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा अखिलेश के खिलाफ उनके भाई की पत्नी अपर्णा यादव को उतार सकती है।