कुछ दिन और रुक जाते बेटा…किसी की मां तो किसी की बेचैनी ने बचाई जान; मौत की फ्लाइट में नहीं सवार हुए ये 7 लोग-Video
Ahmedabad Air India Plane Crash: कहते हैं कि जब कभी हमारा कोई काम न हो तो हमें परेशान नहीं होना चाहिए बल्कि ये सोचना चाहिए कि इसकी कोई वजह होगी. इसका ताजा उदाहरण अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश के दौरान मिला. इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है तो वहीं उन 7 लोगों की जानकारी सामने आई है जो किसी न किसी वजह से इस मौत के प्लेन में सवार नहीं हुए थे और अब हादसे के बाद वे भगवान को शुक्रिया कह रहे हैं जबकि पहले जब फ्लाइट मिस हो गई थी तब वे परेशान थे.
फिलहाल अब सोशल मीडिया पर उन सात लोगों के प्लेन मिस हो जाने की वजह सामने आ रही है. किसी को मां के आंसुओं ने रोक लिया तो वहीं कोई सड़क जाम में फंस गया और एयरपोर्ट देर से पहुंचा तो कोई आखिरी समय में कागजी कार्रवाई पूरी न हो पाने के कारण मौत के प्लेन में सवार नहीं हो सका और उनकी जिंदगी बच गई.
एयरपोर्ट से निराश होकर लौटीं थीं जैमिनी और प्रिया पटेल
अहमदाबाद के चांदलोडिया के रहने वाले जैमिन पटेल (29) और प्रिया पटेल (25) को उनके दोस्त ने छुट्टियां मनाने के लिए लंदन बुलाया था. और इनको 12 जून को उसी फ्लाइट से जाना था जो क्रैश हुई. लंदन घूमने के लिए उन्होंने विजिटर वीजा लिया था लेकिन कुछ कागज कम होने के कारण फ्लाइट में सवार नहीं हो सके. जबकि एयरलाइंस के स्टाफ के सामने उन्होंने खूब हाथ-पैर जोड़े थे लेकिन उनको नहीं बैठने दिया गया. इस पर दोनों निराश होकर घर लौट आए थे लेकिन जब इस हादसे की जानकारी हुई तो दोनों ने भगवान को शुक्रिया कहा और कहा कि कागज में साधारण सी दिक्कतों के चलते उनकी जान बच गई.
इन्होंने आखिरी वक्त में कैंसिल कर दी फ्लाइट
सूरत निवासी सावजी टिंबाडिया बेटे से मिलने के लिए लंदन जाने वाले थे और तैयारी भी पूरी कर ली थी और 12 जून को उनकी फ्लाइट थी लेकिन इस मौत की फ्लाइट पकड़ने से पहले ही उनकी जी घबराने लगा और उन्होंने बेटे को फोन कर कहा कि उनका उड़ान भरने का मन नहीं है और सोमवार तक इसे टाल रहे हैं. उन्होंने कोई वजह नहीं बताई, बस उन्हें अजीब सी बेचैनी हो रही थी और कुछ ही घंटे बाद उनके एक दोस्त ने उन्हें इस हादसे की जानकारी दी. इसके बाद उन्होंने कहा कि भगवान स्वामीनारायण ने मेरी जान बचाई.
Even Experts are shocked!😶
This specific model of Boeing (787) is one of the Safest aircraft in aviation history. There’s something really mysterious about this plane crashed in Ahmedabad
Hope a proper investigation will be conducted & mystery will be uncovered 🤞 #planecrash pic.twitter.com/2yluiXUQC3
— 𝗩eena Jain (@DrJain21) June 12, 2025
मां की बदौलत बचे
बता दें कि 12 जून को एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. इस मौत के विमान में वड़ोदरा के यमन व्यास भी बैठने वाले थे. उनका सामान पूरा पैक हो चुका था और वह फ्लाइट पकड़ने के लिए घर से निकलने ही वाले थे लेकिन मां ने भावुक होकर बेटे से कहा कि कुछ दिन और रुक जाते. इस पर यमन ने यात्रा टाल दी और फिर जब उन्होंने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनी तो अवाक रह गए. वह कहते हैं कि उनकी मां ने उनको बचा लिया. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो लंदन स्थित वेयरहाउस में यमन कई सालों से काम करते हैं. वह करीब दो साल बाद वडोदरा में रह रहे अपने घरवालों से मिलने के लिए आए थे और 12 जून को उनको वापस जाना था लेकिन मां के रोकने पर वह रुक गए.
बाद में आने की कही बात
रवजी पटेल नाम के व्यक्ति लंदन में रह रही बेटियों से मिलने के लिए जाने वाले थे. उनके दामाद अर्जुन ने उनसे लंदन चलने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने कुछ काम खत्म कर बाद में आने को कहा. इस तरह उनकी भी जान बच गई.
कोलकाता में अटक गया था काम और बच गई जान
वडोदरा के रहने वाले जयेश ठक्कर गरबा का कार्यक्रम करते हैं और वह इसी काम को लेकर लंदन जाने वाले थे लेकिन कोलकाता में उनका कोई काम अटक गया और वह इस मौत की फ्लाइट में नहीं बैठ सके. उनका एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे देर हो गई तो लगा कि मैं समय पर अहमदाबाद नहीं पहुंच पाऊंगा. इसलिए उन्होंने टिकट बदल लिया लेकिन जब खबरों में फ्लाइट क्रैश होने की खबर देखी तो माता रानी को धन्यवाद कहा.
भूमि चौहान की इस तरह बची जान
भूमि चौहान ब्रिटेन से भारत आई थीं और जब वापस लौटने के लिए वह 12 जून को एयरपोर्ट जा रही थीं तब वह अहमदाबाद के भारी ट्रैफिक में फंस गईं और एयरपोर्ट पहुंचने में लेट हो गईं. सिर्फ 10 मिनट लेट होने के कारण उनकी फ्लाइट मिस हो गई और इस तरह से वह इस मौत की फ्लाइट में नहीं सवार हो सकीं.
🔴#Airindia #Boeing #AI171 Air india B787 .
Some people think they hear the characteristic sound of a RAT (Ram Air Turbine, hydraulic emergency pump) being deployed at the beginning of the crash video, and I agree. pic.twitter.com/mqAOAnqu1q— PLANES OF LEGEND ✈️ (@PlanesOfLegend) June 12, 2025