Air India Plane Crash: अहमदाबाद में प्लेन क्रैश…गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री भी थे सवार; दिल दहला देने वाला Video वायरल

June 12, 2025 by No Comments

Share News

Air India Plane Crash Video: गुरुवार की दोपहर को गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़े हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. एयर इंडिया का बोइंग 787 विमान क्रैश होने के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया है। इसमें 242 यात्री सवार थे। घटना क जानकारी के बाद दमकल को मौके पर रवाना किया गया। मदद के लिए Hotline number 1800 5691 444 जारी किया गया है.

एयर इंडिया के दुर्घटनाग्रस्त प्लेन में भारतीयों के साथ ही कई विदेशी नागरिक भी सवार थे। जानकारी सामने आ रही है कि कुल 230 यात्री 12 क्रू मेंबर विमान में सवार थे। प्लेन में ब्रिटेन के 52 यात्री, पुर्तगाल के 6 और कनाडा का एक यात्री बताया जा रहा है. फिलहाल अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

तो वहीं हादसे के तुरंत बाद ही प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की। उन्होंने उनसे अहमदाबाद जाकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि विमान दुर्घटना के बाद प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाए।

अभी तक 30 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. तो वहीं सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे. सीट नंबर 2-D पर विजय रूपाणी बैठे थे. ये जानकारी टिकट से कंफर्म हुई है. सूत्रों के मुताबिक, विजय रूपाणी की पत्नी ब्रिटेन में थीं. उनकी पत्नी 6 महीने से वहीं थी.

उन्हीं को लाने के लिए विजय रूपाणी लंदन जा रहे थे लेकिन अहमदाबाद में टेक ऑफ के दौरान विमान हादसे का शिकार हो गया. खबर में अपडेट लगातार जारी है…

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार इस प्लेन में कुल 242 यात्री थे। फिलहाल अभी तक 30 के मरने की खबर सामने आई है. तो वहीं इस बड़े हादसे से पूरा देश हिल गया है.

बता दें कि ये प्लेन लंदन जा रहा था और टेक ऑफ करते ही रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया. अहमदाबाद में एयर इंडिया का पलेन क्रैश होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विमान दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की है। इसी के साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है। तो वहीं गुजरात में भाजपा के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है.

हादसे के तुरंत बाद ही अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ग्रीन कॉरीडोर बनाने के आदेश दिए हैं। अहमदाबाद के तमाम बड़े अस्पतालों के लिए यह ग्रीन कॉरीडोर बनाए गए हैं। पुलिस को हाई अलर्ट पर किया गया है और बचाव कार्य जारी है. जल्द से जल्द घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. तो वहीं जिस इमारत पर प्लेन क्रैश हुआ, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इमारत जलकर राख हो गई है  तो वहीं जैसे ही प्लेन क्रैश हुआ धुएं के गुबार ने पूरा आकाश ढक लिया.

डीजीसीए ने जारी किया बयान

एयर इंडिया विमान के क्रैश होने के बाद डीजीसीए का बयान सामने आय़ा है जिसमें कहा गया है कि 12 जून को B787 विमान VT-ANB (अहमदाबाद से गैटविक के लिए) उड़ान AI-171 का संचालन करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बयान में जानकारी दी गई है कि विमान में 2 पायलट के साथ ही 10 केबिन क्रू सहित 242 लोग सवार थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर के साथ थी। तो वहीं कैप्टन सुमीत सभरवाल 8200 घंटों के अनुभव वाले विमान में LTC हैं। इसी के साथ ही सह-पायलट के पास 1100 घंटों की उड़ान का अनुभव था। एटीसी के बयान में कहा गया है कि विमान ने रनवे 23 से 1 बजकर 39 मिनट पर पर अहमदाबाद से उड़ान भरी थी। बयान में आगे जानकारी दी गई है कि रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे की परिधि के बाहर ज़मीन पर गिर गया और फिर दुर्घटनास्थल से भारी काला धुआं निकलने लगा.

NDRF की टीमें भी गांधीनगर के लिए हुई रवाना

हादसे के तुरंत बाद ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 90 कर्मियों वाली तीन टीमें गांधीनगर से विमान दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गई हैं. तो वहीं वडोदरा से कुल तीन और टीमें भेजी जा रही हैं। गौरतलब है कि गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ एयर इंडिया के A-171 विमान ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी लेकिन टेक ऑफ के तुरंत बाद ही प्लेन का पीछे का हिस्सा एक पेड़ से टकरा गया और फिर एक इमारत पर जाकर क्रैश हो गया.

पायलट ने किया था MAYDAY कॉल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे से पहले पायलट ने खतरे का कॉल यानी MAYDAY का कॉल किया था और एटीसी ने उससे संपर्क करने की कोशिश की थी लेकिन जवाब नहीं मिला। विमान में दो पायलट सुमित सबरवाल और पायलट कुंदर के साथ 10 मेंबर का क्रू भी था।  तो वहीं हादसे की जानकारी होने के तुरंत बाद ही नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं. बता दें कि वह एनडीए सरकार की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए विजयवाड़ा में थे.

सभी उड़ाने रद्द

अहमदाबाद के सरदार बल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट के प्रवक्ता का बयान सामने आया है. प्रवक्ता के मुताबिक, ​अहमदाबाद से लंदन, गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI 171 आज सुबह उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एयरपोर्ट के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के कारण सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, अहमदाबाद की फिलहाल सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं और एयरपोर्ट चालू नहीं है। अगली सूचना तक सभी उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही यात्रियों से अपील की जाती है कि वे एयरपोर्ट पर जाने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से नवीनतम अपडेट के लिए संपर्क करें। साथ ही बयान में ये भी कहा गया है कि हम आपसे सहयोग और धैर्य रखने का अनुरोध करते हैं क्योंकि अधिकारी इस उभरती हुई स्थिति से निपट रहे हैं। आगे की अपडेट जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें-UP के टॉप 10 DM की रैंकिंग जारी…जानें किस नम्बर पर हैं दुर्गा शक्ति नागपाल और कौन जिला है अव्वल?