Ghosi Bypoll 2023: ‘इनसे ज्यादा झूठ बोलने वाली कोई पार्टी नहीं है…” घोसी विधानसभा में अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला, देखें क्या-क्या कहा, Video

August 29, 2023 by No Comments

Share News

Ghosi Bypoll 2023: मऊ जिले के घोसी विधानसभा सीट पर 5 सितम्बर को होने जा रहे उपचुनाव को लेकर भाजपा और सपा में घमासान जारी है. मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) घोसी पहुंचे और सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधि‍त कर मतदाताओं के सामने भाजपा की बखिया उधेड़ी. इसी के साथ भाजपा को सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी बताया. साथ ही कहा कि, घोसी से सपा ही जीतेगी. मतदाताओं को धन्‍यवाद देते हुए बोले कि, लोकतंत्र में अपने वोट का भरोसा तोड़ने वालों को घोसी विधानसभा की जनता सबक सिखाएगी.

इस मौके पर अखिलेश ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह का नाम नहीं लिया लेकिन जमकर निशाना साधा और बोले कि, “घोसी विधानसभा के मतदाताओं ने मन बना लिया है, जिन लोगों ने पलायन किया है और लोकतंत्र में वोटो का विश्वास तोड़ा है, इस बार घोसी की जनता उन्हें सबक सिखाने जा रही है. इस विधानसभा की सुध लेने वाला अगर कोई है तो वो है सुधाकर सिंह हैं. आगे उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, “हिसाब किताब तो बीजेपी को दिल्ली की 10 साल की सरकार और उत्तर प्रदेश की 6 साल की सरकार का देना है. बताओ घोसी की जनता इन सालों में आपको कोई सुविधा दे पाई बीजेपी?

अगर बीजेपी ने सुविधाएं दी होती तो आज इतने मंत्रियों की फौज नहीं उतारनी पड़ती यहां पर.” अखिलेश बोले कि, “तमाम मंत्री आ रहे हैं धोखा देने, अपनी उपलब्धियां नहीं बता रहे हैं.” किसानों को लेकर कहा कि, किसान जो अपनी पैदावार की चिंता में डूबा है इस फसल की कीमत कैसे मिले? मंत्री जो घूम रहे हैं सरकार के, किसी को ये नहीं बता पाए कि डीजल सस्ता मिलना चाहिए किसान को. अखिलेश ने कहा कि, ”इनसे ज्यादा झूठ बोलने वाली कोई पार्टी नहीं है, जो लोग लाल किले से झूठ बोलते हों, लखनऊ से झूठ बोलते हों…”

यहां देखें वीडियो