Hamirpur: “हनुमान जैसे गुंडा…” अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने बजरंगबली जी को लेकर दिया विवादित बयान, वायरल हुआ VIDEO, देखें क्या दी है सफाई

August 28, 2023 by No Comments

Share News

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां से सम्बंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें यहां स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य चित्रकूट मंडल डा. विजय पति द्विवेदी हनुमान जी को गुंडा बता रहे हैं. अब उनके खिलाफ लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

यह वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है. जानकारी सामने आ रही है कि वह हाल ही में हमीरपुर सदर अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे थे और इसी दौरान उन्होंने हनुमान जी को लेकर विवादित बयान दे दिया. स्टाफ और अन्य लोगों से बात करते हुए उन्होंने बजरंगबली को देव गुंडा कहा. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि, वह किसी बात का जिक्र करते हुए कह रहे हैं कि, भगवान राम, सुषेण वैद्य को जबरदस्ती हनुमान जैसे देव गुंडा को भेज के मंगवा लिए थे. इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. जहां एक ओर इस वीडियो को लेकर पूरा विभाग चुप्पी साधे बैठा है तो वहीं उन्होंने सफाई दी है. अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य चित्रकूट मंडल डॉ. विजय पति द्विवेदी ने कहा है कि, उनकी जबान फिसल गई थी और वह वह देव को गलत बोल गए. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि, भगवान हनुमान उनके ईस्ट देव है और वह बहुत ही आध्यात्मिक हैं. उनका परिवार बहुत ही आध्यात्मिक है. आज वह जो कुछ भी हैं वह सब हनुमान जी की बदौलत ही हैं.

यहां देखें वीडियो