UP Politics: ‘इस बार लड़ाई बड़ी है…” लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा के लिए कह दी चौंकाने वाली बात, देखें वीडियो

September 23, 2023 by No Comments

Share News

UP Politics: उत्तर प्रदेश में लोक सभा चुनाव-2024 (Lok Sabha elections-2024) को लेकर समाजवादी पार्टी अपनी तैयारी में है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लगातार भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं और जनता के सामने बीजेपी की खामियां गिनाने में जुटे हैं. इसी बीच उनका एक नया बयान सामने आया है, जिसमें वह लोकसभा चुनाव को बड़ी लड़ाई बता रहे हैं. उन्होंने कहा कि, “इस बार लड़ाई बड़ी है, 2024 की, लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए लड़ाई है. इसलिए हमारी पार्टी सबको साथ लेने के लिए तैयार है.”

पत्रकारो से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, ”समाजवादी पार्टी ने लोगों को जोड़ने का काम किया है. इस बार लड़ाई बड़ी है, 2024 में संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है. इसलिए हमारी पार्टी सबको साथ लेकर चलने को तैयार है.” स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला और कहा कि, ”चल रहे अस्पतालों में भी इलाज हो रहा है क्या?…आज गरीबों को इलाज नहीं मिल रहा है. सरकार बताए कि क्या उन्होंने गरीबों के लिए एक भी जिला अस्पताल बनाया है?” इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि, जो एंबुलेंस समाजवादी चला रहे थे, उन्हें भी उन्होंने बर्बाद कर दिया है… दुर्भाग्य है कि वे डेंगू से पीड़ित मरीजों को नहीं बचा पा रहे हैं.”

इस मौके पर घोसी उपचुनाव में मिली जीत को लेकर कहा कि, “मैं सुधाकर सिंह और उनके साथियों को धन्यवाद देता हूं और शुक्रिया की प्रकट करता हूं और इस जीत के लिए बहुत- बहुत बधाई देता हूं. घोसी के उप-चुनाव परिणाम में से ये पता चल गया है कि 2024 में भाजपा का सुपड़ा साफ होने वाला है.