क्या भाजपा-कांग्रेस में समझौता हो गया…? अखिलेश ने संसद में हंगामे के बीच क्यों कही सरकार के साथ डील वाली बात-Video
Akhilesh Yadav: बुधवार को लोकसभा में नीट पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया और इस दौरान भारी हंगामा देखने को मिला. तो वहीं संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और मामले पर तुरंत चर्चा कराने की जोर शोर से मांग उठाई.
इस दौरान लोकसभा स्पीकर ने भाजपा के साथ ही कांग्रेस के सदस्यों को अपनी बात रखने का मौका दिया तो समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव नाराज हो गए और सवाल खड़ा करते हुए स्पीकर पर आरोप लगाया कि उनको बोलेने का मौका नहीं दिया गया. केवल भाजपा और कांग्रेस को ही बोलने का मौका दिया गया, हमारा क्या? क्या आपने समझौता तो नहीं कर लिया? सोशल मीडिया पर अखिलेश का बयान वायरल होते ही बड़ी संख्या में लोगों का कहना है कि लगता है अखिलेश और राहुल गांधी में कुछ अनबन हो गई है. तो वहीं कुछ का कहना है कि कहीं कांग्रेस और सपा के बीच फूट तो नहीं पड़ रही है.
“यह मुद्दा समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी का नहीं है, यह मुद्दा युवाओं छात्र और नौजवानों का है। क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप? युवाओं के लिए सदन में क्यों नहीं बोल सकते हैं।”
माननीय-अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/bfGhHh3JYN
— Sandeep Yadav (@sandeep_A2Y) July 22, 2026
अखिलेश ने सड़क पर उतरने की दी चेतावनी
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नीट पेपर लीक मामले में कहा कि यह विषय किसी एक राजनीतिक दल का नहीं है बल्कि देश भर के छात्रों और नौजवानों के भविष्य से यह मामला जुड़ा है. इसी के साथ ही अखिलश ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर छात्रों की आवाज को दबाया गया तो हम सड़कों पर उतरेंगे. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कहा कि इस्तीफा तो जब चाहेंगे, तब मंत्री से ले लेंगे. सदन में वह इस्तीफा नहीं देंगे तो बाहर इस्तीफा ले लेंगे. इसी के साथ ही अखिलेश ने प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई की घोर निन्दा की.
#WATCH राज्यसभा में NEET UG 2026 पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “… अगर सही चर्चा होनी है तो पहले शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। जब तक वह इस्तीफा नहीं देते, यहां सही चर्चा नहीं होगी…” pic.twitter.com/tivgq2lZPA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2026
तो वहीं सदन में चर्चा के बीच स्पीकर ने सदन में मौजूद सदस्यों से चर्चा के बारे में पूछा और फिर कहा कि सरकार चर्चा करने को तैयार है. इसी के साथ ही स्पीकर ने विपक्ष से साफ तौर पर पूछा कि इस मुद्दे पर कितनी देर तक और कब चर्चा करनी है. तो वहीं जहां कांग्रेस और भाजपा सांसदों के बीच संसद में हंगामे के बीच चर्चा हुई और विपक्ष की ओर से जमकर दोषारोपण किया गया. तो वहीं भाजपा की ओर से किरण रिजूजू और जेपी नड्डा ने सफाई दी.
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, “INDIA अलायंस का व्यवहार बहुत गैर-ज़िम्मेदाराना है। हम संसद में इस लोकतंत्र-विरोधी व्यवहार को साफ देख सकते हैं। संसदीय शिष्टाचार को तार-तार किया जा रहा है और लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन किया जा रहा है। संसदीय मामलों के मंत्री… pic.twitter.com/ZA12IUWkvu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2026