कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई…हिरासत में लिए जाने के बाद बोले अखिलेश यादव; हिरासत से छूटने के बाद प्रियंका गांधी ने दी पहली प्रतिक्रिया-Video

July 21, 2026 by No Comments

Share News

Jantar Mantar Lathicharge: देश में लगातार भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है. लगातार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है लेकिन इस पूरे मामले में सरकार किसी भी मंत्री की जवाबदेही तय नहीं कर रही है. ये बात हम नहीं बल्कि देश के युवा उठा रहे हैं. नीट पेपर से लेकर सीबीएसई सहित कई अन्य परिक्षाओं में सामने आई खामियों को लेकर देश के युवा शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान से लगातार इस्तीफा मांग रहे है. इसी दौरान बड़ी संख्या में कल युवाओं ने संसद की ओर कूच किया तो जमकर उनके ऊपर लाठियां बरसाई गई.

इसी बीच पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया लेकिन देर रात इन सभी को छोड़ दिया गया है.

इसी बीच सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव का वो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह हिरासत के दौरान पुलिस से पूछ रहे हैं कि उनको कहां ले जाया जा रहा है. तो दूसरी ओर हिरासत के छूटने के बाद प्रियंका गांधी का बयान सामने आया है. वह मीडिया से बात करते दिख रही हैं कि प्रदर्शन कर रहे बच्चे हमारे बच्चे हैं और वह देश का भविष्य हैं.

भला उनकी बात सुनने में क्या हर्ज है? वे सभी एक असल मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रियंका गांधी ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हम उनकी आवाज ऊंची करें और हम उनके सपोर्ट में खड़े रहें. यहां पर प्रियंका ने लाठीचार्ज मामले पर कहा कि उनके साथ जो कुछ भी कल हुआ वो बहुत गलत हुआ. जहां भी जरूरत होगी, वहां हम आवाज उठाएंगे.

प्रियंका गांधी ने कहा कि हम सब की मांग बहुत ही स्पष्ट है और हम शुरु से यही मांग कर रहे हैं. हमें खराब हो चुकी शिक्षा व्यवस्था को ठीक करना होगा. धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा. प्रियंका ने कहा कि संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए और छात्रों की बात को सुनना चाहिए.

तो वहीं सोशल मीडिया पर वो वीडियो भी सामने आया है जब लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी छत्रसाल स्टेडियम से बाहर निकल रहे हैं. दरअसल लोक कल्याण मार्ग पर विरोध करने के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा उनके साथ ही अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी ने भी हिरासत में लिया था और उनको कुछ देर पहले ही छत्रसाल स्टेडियम लाया गया था. फिलहाल प्रियंका गांधी वाड्रा अपने घर पहुंच गई हैं.

ये भी पढ़ें-देश में उत्पन्न होने वाली है विकट परिस्थिति…सावधान रहें सभी राजनैतिक दल; पुरी शंकराचार्य ने की भविष्यवाणी-Video